1600 करोड़ बजट और 2100 करोड़ का कलेक्शन, धुरंधर 2 के तूफान में भी सुबह 3 और 6 बजे के शो चल रहे हाउसफुल

धुरंधर 2 की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी के बीच प्रोजेक्ट हेल मैरी के शोज में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. वहीं हर दिन फिल्म की कमाई बढ़ती हुई नजर आ रही है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
धुरंधर 2 के शोर में प्रोजेक्ट हेल मैरी के बढ़े शोज

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों धुरंधर 2 की आंधी देखने को मिल रही है, जिसने केवल 11 दिनों में 1012.15 करोड़ का भारत में ग्रॉस कलेक्शन हासिल कर लिया है. जबकि इंडियन नेट दूसरे वीकेंड पर 847.04 करोड़ रहा है. जबकि वर्ल्डवाइड आंकड़ा 1300 करोड़ के करीब पहुंच गया है. लेकिन रणवीर सिंह की फिल्म की आंधी के बीच 26 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म प्रोजेक्ट हेल मैरी ने इंडिया में अपनी पकड़ को धीरे धीरे मजबूत कर ली है. वहीं भारत के सिनेमाप्रेमी दर्शक सुबह 3 बजे और 6 बजे जाकर फिल्म देखने के लिए थियेटर पहुंच रहे हैं. लेट्स सिनेमा की जानकारी के मुताबिक, 26 मार्च को सिर्फ 5 आईमैक्स स्क्रीन पर भारत में रिलीज हुई प्रोजेक्ट फिल्म मेरी के शोज 67 हो गए हैं. 

प्रोजेक्ट हेल मैरी की बॉक्स ऑफिस पर कमाई

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरूआती आंकड़ों के अनुसार, पहले दिन भारत में 1324 शोज के साथ रिलीज हुई प्रोजेक्ट हेल मैरी ने 2.25 करोड़ की कमाई हासिल की. दूसरे दिन आंकड़ा 1598 शोज के साथ 2.90 करोड़ पहुंचा. जबकि तीसरे दिन 1625 शोज के साथ 4.60 करोड़ तक जा पहुंची. वहीं संडे को चौथे दिन फिल्म के 1634 शोज के साथ 4.90 करोड़ कमाई फिल्म को हासिल हुई. 

ये भी पढ़ें- राजपाल यादव की वो फिल्म, बदली भूत बंगला एक्टर की किस्मत, डायरेक्टर ने नहीं दी 27 साल से कोई हिट

प्रोजेक्ट हेल मैरी का बजट और कलेक्शन

4 दिनों की कमाई के साथ भारत में 14.65 करोड़ का कलेक्शन प्रोजेक्ट हेल मैरी ने हासिल की. जबकि इंडिया ग्रॉस 17.56 करोड़ रहा है. वहीं वीकिपीडिया के अनुसार, दो हजार आठ सौ ग्यारह करोड़, 37 लाख और 1 हजार की कमाई फिल्म ने हासिल कर ली है. वहीं फिल्म का बजट 1100 करोड़ के आसपास था. इसी के साथ प्रोजेक्ट हेल मैरी 2026 में दुनिया में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई हासिल करने वाली फिल्म बन गई है. जबकि पहले नंबर पर 599.3 करोड़ मिलियन डॉलर के साथ पेगासस 3 है.  

Advertisement

प्रोजेक्ट हेल मैरी के बारे में 

एंडी वियर द्वारा लिखित प्रोजेक्ट हेल मैरी 2026 की एक हार्ड साइंस फिक्शन है. कहानी राइलैंड ग्रेस नामक एक मिडिल स्कूल साइंस टीचर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अम्नेशिया से ग्रस्त होकर एक अंतरिक्ष यान पर अकेला जागता है. यह पुस्तक 'द मार्टियन' की तरह ही विज्ञान-आधारित रोमांच और कॉमेडी से भरपूर है. फिल्म में रायन गोसलिंग, सैंड्रा हुलर, जेम्स ऑर्टिज और लायोनेल बॉयस अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- दिलीप कुमार की डेब्यू फिल्म बनीं इस एक्ट्रेस की आखिरी मूवी, 'अछूत कन्या' बन कहलाईं इंडियन सिनेमा की पहली लेडी सुपरस्टार

Advertisement
Featured Video Of The Day
'बयान वापस लें, नहीं तो...' BJP ने जम्मू-कश्मीर के CM उमर को भेजा नोटिस
Topics mentioned in this article
Dhurandhar 2
Project Hail Mary
Project Hail Mary Box Office
Project Hail Mary Box Office Collection Day 4