29 साल पुरानी माधुरी दीक्षित की वो फिल्म जिसके 10 के दस गाने थे सुपरहिट, बिके 1.25 करोड़ कैसेट, उत्तम सिंह का म्यूजिक Gen Z का भी फेवरेट

29 साल पुरानी माधुरी दीक्षित की 10 गानों वाली फिल्म, जिसके दस के 10 गाने थे सुपरहिट. उत्तम सिंह का एवरग्रीन म्यूजिक जो आज भी यादगार. गाने ऐसे कि Gen Z के भी हैं फेवरिट.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
29 साल पुरानी माधुरी दीक्षित की वो फिल्म जिसके सारे 10 गाने हिट, गाने Gen Z के भी फेवरेट
IMDb
नई दिल्ली:

बात 29 साल पहले की है. माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की उम्र 30 साल थी. 1997 में उनकी एक फिल्म रिलीज हुई थी जिसमें 10 गाने थे. ये 10 के दस गाने सुपरहिट थे. इस फिल्म में 25 साल की करिश्मा कपूर के साथ धक धक गर्ल का फेसऑफ था. ये बहुत ही कमाल का रहा था. ये लव त्रिकोण वाली फिल्म सुपरहिट रही थी. अगर आप अब तक ना समझ पाए हों तो हम आपको बताए देते हैं कि ये  हम यहां बात कर रहे हैं 'दिल तो पागल है (Dil To Pagal Hai)' की. यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म में शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, करिश्मा कपूर और अक्षय कुमार की चौकड़ी देखने को मिली थी. फिल्म की कहानी प्यार, दोस्ती और डांस के इर्द-गिर्द बुनी गई थी.

'दिल तो पागल है' में माधुरी दीक्षित ने पूजा का किरदार निभाया था, जबकि करिश्मा कपूर निशा के रोल में थीं. दोनों ने जबरदस्त डांस और एक्टिंग से सबका दिल जीता था. शाहरुख खान राहुल और अक्षय कुमार अजय के किरदार में नजर आए. 

10 गानों ने बनाया म्यूजिक को यादगार, बिके 1.25 करोड़ कैसेट

'दिल तो पागल है' का म्यूजिक उत्तम सिंह ने तैयार किया और गीतकार आनंद बख्शी थे. एल्बम में 10 गाने थे और यह उस साल का सबसे ज्यादा बिकने वाला बॉलीवुड साउंडट्रैक बना. एल्बम की शुरुआत ‘दिल तो पागल है' से होती है, जिसे लता मंगेशकर और उदित नारायण ने आवाज दी. इसके बाद अरे रे अरे, भोली सी सूरत, ढोलना, प्यार कर, कोई लड़की है, एक दूजे के वास्ते, ले गई और अरे रे अरे पार्ट 2 जैसे गाने आते हैं. एल्बम में द डांस ऑफ एन्वी का इंस्ट्रुमेंटल भी शामिल था.

'भोली सी सूरत' में माधुरी और शाहरुख की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई थी जबकि 'कोई लड़की है' फिल्म के सबसे लोकप्रिय डांस नंबरों में शामिल हुआ. 'ढोलना' ने माधुरी और शाहरुख के रोमांटिक अंदाज को सामने रखा. वहीं 'ले गई' में आशा भोसले की आवाज ने अलग रंग भर दिया. म्यूजिक की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फिल्म के साउंडट्रैक की करीब 1.25 करोड़ कैसेट बिक्री का आंकड़ा दर्ज किया गया.

बजट से आठ गुना ज्यादा कमाई

'दिल तो पागल है' का बजट लगभग 9 करोड़ रुपये था. विकिपीडिया के मुताबिक, फिल्म ने भारत में लगभग 34.97 करोड़ रुपये नेट और 59.82 करोड़ रुपये ग्रॉस कमाए. इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन लगभग 71.86 करोड़ रुपये रहा. इस तरह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इसे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में भी सम्मान मिला और करिश्मा कपूर ने निशा के किरदार के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता. 

आज 29 साल बाद भी 'दिल तो पागल है' का म्यूजिक, डांस और रोमांस 90s के बॉलीवुड की पहचान बना हुआ है. उत्तम सिंह की धुनें, आनंद बख्शी के बोल, लता मंगेशकर और उदित नारायण की आवाज और यश चोपड़ा का रोमांटिक विजन, इन सबने मिलकर ऐसी फिल्म बनाई जो बॉलीवुड की यादगार म्यूजिकल फिल्मों की फेहरिस्त में शामिल हो गई.

Advertisement
Featured Video Of The Day
50 गज दूर चुनाव आयोग का ऑफिस और हमें जाने नहीं दिया जा रहा : राहुल गांधी
Topics mentioned in this article
Dil Toh Pagal Hai
Madhuri Dixit
Uttam Singh
Hindi News
Hindi Songs