हिंदी सिनेमा का 27 साल पुराना एक गाना है जिसमें प्ले स्कूल जाने वाले तीन साल के छोटे बच्चे से लेकर 60 तक नौकरी करने वाले कर्मचारियों का दर्द झलकता है. इस सदाबहार गाने को कविता कृष्णमूर्ति ने गाया है जबकि इसके लिरिक्स आनंद बख्शी ने लिखे हैं. इसका म्यूजिक जतिन और ललित ने दिया है. अब हम आपसे पूछते हैं कि एक तीन साल के बच्चे से लेकर 60 के कर्मचारी तक का दर्द क्या हो सकता है? अगर आप अंदाजा नहीं लगा पाए हैं तो हम बताए देते हैं. हम बात कर रहे हैं संडे के बाद मंडे को स्कूल या दफ्तर जाने की. उस पल की जब लगता है कि मंडे भी संडे होना चाहिए. 'मंडे भी हो संडे' ही वो गाना है जिसे सुनकर आप भी यही कहेंगे कि तेरा दर्द मेरा दर्द इक जैसा सनम.
किस फिल्म का है 'मंडे भी हो संडे'
हिंदी गाना 'मंडे भी हो संडे' 1999 की दिल क्या करे फिल्म का है. इस गाने में अजय देवगन, महिमा चौधरी और अक्षिता गरुड़ नजर आ रहे हैं. फिल्म का निर्देशन प्रकाश झा ने किया था. फिल्म का म्यूजिक जतिन-ललित का है. इस गाने को कविता कृष्णमूर्ति और अभिजीत ने मिलकर गाया है. इसके बोल बहुत ही कमाल के हैं...
अटकन बटकन दही चटोकन मुसवा मोटा रूपया खोटा माला
टूटी बेबी छोटी हा हा
मम्मी कुछ भी खाए पर होती नहीं है मोती
सोमवार भी हो रविवार सबकी मांग है मांग है
बोलो जी ये सही है या गलत है गलत है
सोमवार भी हो रविवार सबकी मांग है
बोलो डैडी सही है हां गलत है
सही है हां गलत ये कौन बोले, सुनके ये गाना हौले हौले
एक तांग पे घोड़ा नाचे छम छम छम
सोमवार भी हो रविवार सबकी मांग है मांग है
बोलो जी ये सही है या गलत है गलत है
सही है या गलत ये कौन बोले, सुनके ये गाना हौले हौले
एक तांग पे घोड़ा नाचे छम छम छम
इस तरह के मजेदार बोल सिर्फ आनंद बख्शी ही लिख सकते हैं. जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल इनमें किया गया है, वो इस गाने को बहुत ही मजेदार बना देते हैं.
दिल क्या करे फिल्म के बाकी गाने
'मंडे भी हो संडे' के अलावा भी दिल क्या करे फिल्म के कई गाने हैं जो उस दौर में पॉपुलर रहे...
1. दिल क्या करे, उदित नारायण और अलका याज्ञनिक
2. मेनूॉं लगन लगी, सुखविंदर सिंह और जसपिंदर नरूला
3. दो दिलों की, उदित नारायण और अनुराधा पौडवाल
4. बादल बिजली, अभिजीत भट्टचार्य
5. दिल क्या करे (सैड), अलका याज्ञनिक और कुमार सानू
6. प्यार के लिए, अलका याज्ञनिक
यह भी पढ़ें | रामायणम् के 4500 गहनों को बनाने में लगे 18 महीने, लंका की मंदोदरी, अयोध्या की कैकेयी, मिथिला की जानकी की जूलरी
दिल क्या करे फिल्म का बजट कलेक्शन
अजय देवगन, महिमा चौधरी और काजोल की फिल्म 24 सितंबर 1999 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को अजय देवगन के पापा-मम्मी वीरू देवगन और वीना देवगन ने प्रोड्यूस किया था. विकिपीडिया के मुताबिक, फिल्म का बजट लगभगक 9 करोड़ रुपये है जबकि इसने बॉक्स ऑफिस पर 19.69 करोड़ रुपये कमाए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं