अजय देवगन, सलमान खान और ऐश्वर्या राय का एक मशहूर गाना हाल में तब चर्चा में आ गया जब ओडिशा के सरकारी स्कूल की 5वीं क्लास की किताब में ये गाना छपा मिला. इसे लेकर शिक्षा विभाग की आलोचना भी हुई. हालांकि ये भले एक गलती रही हूं लेकिन 90 के दशक का ये सुपरहिट गाना आज भी लोगों का फेवरेट जरूर है. इस गाने में ऐश्वर्या राय के डांस और एक्सप्रेशन्स ने कमाल का जादू चलाया था और लोगों का दिल जीत लिया था. सलमान खान, ऐश्वर्या और अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर फिल्म का ये गाना दरअसल, राजस्थानी लोक गीत से इंस्पायर्ड है.
राजस्थान के लोक गीत से आया 'निंबूड़ा निंबूड़ा'
हम बात कर रहे हैं 1999 की फिल्म हम दिल दे चुके सनम के गाने 'निंबूड़ा निंबूड़ा' की. ये गाना राजस्थान से आया है. ये राजस्थान का एक लोकगीत है. इसे शादी या किसी खुशी के मौके पर गाया जाता था. इसका लोक संस्करण कोई एक तय गाना नहीं थे, बल्कि यह एक मौखिक परंपरा का हिस्सा था, जिसमें गाने के बोल इलाके और गायक के हिसाब से बदलते रहते थे. विकीपीडिया के मुताबिक यह मूल रूप से 1982 का एक राजस्थानी लोकगीत है, जिसे गाजी खान मनियार ने गाया था. लेकिन 1999 में बॉलीवुड ने इसे अमर बना दिया.
ऐश्वर्या के करियर का सबसे हिट गाना
फिल्म में लोक संगीत को संजय लीला भंसाली की शानदार विजुअल स्टोरीटेलिंग के साथ मिलाया गया था. जहां यह गाना अपने खूबसूरत म्यूजिक और कोरियोग्राफी के लिए पॉपुलर हुआ, वहीं ऐश्वर्या राय के वाइब्रेंट ड्रेस भी उतनी ही यादगार बन गई. आउटफिट के साथ ही ऐश्वर्या का डांस, एक्सप्रेशन्स और लटके-झटके यादगार हैं. इस गाने को ऐश्वर्या राय के करियर का सबसे सफल गाना कहा जाता है.
यादगार है म्यूजिक
इस गाने को कविता कृष्णमूर्ति और करशन सरगथिया ने अपनी आवाज दी थी. इस्माइल दरबार के शानदार म्यूजिक ने गाने को यादगार बना दिया. गाने के बोल महबूब ने लिखा था. ये गाना फिल्म में ऐश्वर्या राय के इंट्रो पर आता है. इसी दौरान अजय देवगन उन्हें सबसे पहले देखते हैं. 'हम दिल दे चुके सनम' ने दुनियाभर में लगभग 51.40 करोड़ का कलेक्शन किया था. जबकि फिल्म लगभग 16 करोड़ के बजट में बनी थी. ये फिल्म संजय लीला भंसाली की सबसे मशहूर और सफल फिल्मों में से एक है.