26 साल पहले दो स्टार किड्स ने ली बॉलीवुड में एंट्री, एक बन गया सिनेमा का ‘धुरंधर’, तो एक आज भी कर रहा है स्ट्रगल

आज बॉलीवुड में कई स्टार किड्स आ रहे हैं, कोई खूब चमक रहा है तो कोई अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहा है. 26 सालों पहले भी कुछ ऐसा ही हुआ, एक साथ दो स्टार किड्स की बॉलीवुड में एंट्री हुई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
26 साल पहले दो स्टार किड्स ने ली बॉलीवुड में एंट्री
नई दिल्ली:

आज बॉलीवुड में कई स्टार किड्स आ रहे हैं, कोई खूब चमक रहा है तो कोई अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहा है. 26 सालों पहले भी कुछ ऐसा ही हुआ, एक साथ दो स्टार किड्स की बॉलीवुड में एंट्री हुई. एक को तो आते ही सुपरस्टार का लेवल मिल गया लेकिन एक आज भी स्ट्रगल ही कर रहा है. जिन दो स्टार किड्स की हम बात कर रहे हैं वो हैं राकेश रोशन के बेटे ऋतिक रोशन और दूसरे हैं सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन. दोनों ने साल 2000 में डेब्यू किया था.

एक ही साल में आई दोनों की फिल्में

जनवरी 2000 में ऋतिक रोशन की फिल्म ‘कहो ना प्यार है' रिलीज हुई, इस फिल्म के रिलीज के बाद ऋतिक रोशन रातोंरात स्टार बन गए. उनकी पर्सनालिटी, उनके लुक्स के साथ उनके डांस को देख हर कोई उनका फैन बन गया. ऋतिक को आते ही सुपरस्टार का लेवल मिल गया जो आज तक बरकरार है. हालांकि कुछ फिल्में बीच में असफल रहीं लेकिन फिर कृष सीरीज, धूम 2, जोधा अकबर और हाल के सालों में वॉर और फाइटर जैसी फिल्मों ने उनके सुपरस्टार का लेवल बनाए रखा.

इधर साल 2000 में जून महीने में अभिषेक बच्चन की फिल्म रिफ्यूजी रिलीज हुई. फिल्म में अभिषेक ने बेहतरीन एक्टिंग की, उन्हें क्रिटिक्स ने सराहा भी, लेकिन फिल्म कमर्शियली सक्सेसफुल नहीं हो पाई. इसके बाद अभिषेक की लगातार कई फिल्में फ्लॉप रही. आखिरकार मणिरत्नम की फिल्म युवा के रूप में उन्हें पहली हिट फिल्म मिली. इसके बाद धूम, गुरु और बंटी और बबली जैसी हिट फिल्में उन्हें मिली, लेकिन उसमें उनकी सोलो हिट कम ही थी. अभिषेक आज भी खुद को साबित करने में लगे हैं. उनके स्ट्रगल आज भी जारी है.

जहां एक ओर ऋतिक रोशन का जलवा एक हीरो वाला है वहीं अभिषेक संजीदा एक्टिंग करते हैं और इसी तरह के किरदारों में आज भी नजर आते हैं. अभिषेक को अभी भी एक ऐसी फिल्म का इंतजार है जो उन्हें बड़ी पहचान दे सके.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Ali Larijani की मौत के बाद Iran के नए National Security Chief बने Mohammad Bagher Zolghadr की कहानी