26 साल पुराना कविता कृष्णमूर्ति का गाना, जिसमें करिश्मा बनी थीं हिंदी सिनेमा की सबसे खूबसूरत बंजारन, एआर रहमान ने दिया था यादगार म्यूजिक

26 साल पहले आया एक ऐसा गाना, जिसने फिल्म रिलीज होने से पहले ही लोगों का दिल जीत लिया था। रंग-बिरंगे लिबास में करिश्मा कपूर का बंजारन अवतार, कविता कृष्णमूर्ति की आवाज और एआर रहमान का जादुई संगीत आज भी लोगों को मंत्रमुग्ध कर देता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
करिश्मा कपूर का यह डांस नंबर आज भी है मशहूर

हिंदी सिनेमा में कुछ गाने ऐसे होते हैं, जो रिलीज के सालों बाद भी अपनी खास पहचान बनाए रखते हैं. इन गानों की खूबसूरती सिर्फ इनके संगीत में नहीं, बल्कि कलाकारों के अंदाज और पर्दे पर दिखाई गई कहानी में भी छिपी होती है. ऐसा ही एक गाना करिश्मा कपूर पर फिल्माया गया था, जिसमें वह रंग-बिरंगे कपड़ों और बंजारन के अंदाज में नजर आई थीं. कविता कृष्णमूर्ति और सुखविंदर सिंह की आवाज, एआर रहमान का संगीत और जावेद अख्तर के बोल ने इस गाने को यादगार बना दिया. खास बात यह है कि फिल्म रिलीज होने से पहले ही इसका म्यूजिक लोगों के बीच लोकप्रिय हो गया था.

‘जुबैदा' का ‘मैं अलबेली' गाना आज भी है खास

यहां बात हो रही है साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म ‘जुबैदा' के गाने ‘मैं अलबेली' की. इस गाने में करिश्मा कपूर का बिल्कुल अलग रूप देखने को मिला था. वह पारंपरिक बंजारन के लिबास में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. उनके डांस और चंचल अंदाज ने गाने में चार चांद लगा दिए थे. करीब पांच मिनट के इस गाने में देसी रंग, शानदार संगीत और करिश्मा की अदाएं दर्शकों को बांधे रखती हैं.

इस गाने को कविता कृष्णमूर्ति और सुखविंदर सिंह ने गाया था, जबकि इसका संगीत एआर रहमान ने तैयार किया था. इसके बोल जावेद अख्तर ने लिखे थे. फिल्म में यह गाना एक फिल्म की शूटिंग के दौरान दिखाया गया है, जिसमें जुबैदा अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने की कोशिश करती है. हालांकि, उसके पिता इस शूटिंग को बीच में ही रुकवा देते हैं.

करिश्मा ने निभाया था जिंदगी से जूझती महिला का किरदार

श्याम बेनेगल के निर्देशन में बनी ‘जुबैदा' में करिश्मा कपूर के साथ रेखा, मनोज बाजपेयी और अमरीश पुरी भी अहम भूमिकाओं में थे. फिल्म में करिश्मा ने जुबैदा का किरदार निभाया था, जो महत्वाकांक्षी होने के साथ अपनी जिंदगी के फैसले खुद लेना चाहती है. कहानी में जुबैदा की पहली शादी टूट जाती है और वह अपने बेटे के साथ जिंदगी बिताने लगती है. इसी दौरान उसकी मुलाकात महाराजा विजयेंद्र सिंह (मनोज बाजपेयी) से होती है. दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगते हैं और शादी कर लेते हैं. लेकिन शाही परिवार के सख्त रीति-रिवाजों के बीच जुबैदा के लिए खुद को ढाल पाना आसान नहीं होता.

Advertisement

ये भी पढ़ें: 35 साल पुराना लता मंगेशकर-इला अरुण का वो गाना, राजस्थान की मिट्टी से निकल हुआ अमर, श्रीदेवी ने बनाया सुपरहिट

फिल्म 19 जनवरी 2001 को रिलीज हुई थी, जबकि इसका म्यूजिक एल्बम 2000 में ही आ गया था. यही वजह है कि ‘मैं अलबेली' ने फिल्म आने से पहले ही लोगों का ध्यान खींच लिया था. आज भी इस गाने को सुनकर करिश्मा का अलबेला अंदाज और एआर रहमान का संगीत याद आ जाता है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | UP में एनकाउंटर पर Owaisi ने क्या कहा?। Bharat Ki Baat Batata Hoon। NDTV
Topics mentioned in this article
Karisma Kapoor
Kavita Krishnamurthy
Entertainment
Ar Rahman
Bollywood

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं