41 के हीरो, 25 की हीरोइन की रोमांटिक कॉमेडी बनी बॉक्स ऑफिस किंग, टॉक्सिक के हल्ले में भी 30 करोड़ में कमा ले गई 125 करोड़

Bethlehem Kudumba Unit Collection: टॉक्सिक के शोर के बीच उस फिल्म को मत भूलिएगा जिसने सिर्फ सात ने अंदर अपने बजट का लगभग 5 गुना वसूल लिया है. फिल्म का हीरो 41 का और हीरोइन 25 की है. दोनों की केमेस्ट्री गजब ढा रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Bethlehem Kudumba Unit Collection: 'बेथलहेम कुडुम्बा यूनिट' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Social Media
नई दिल्ली:

Bethlehem Kudumba Unit Box Office Collection: फिल्म को चलाने के लिए बड़े नाम नहीं, बड़ा बजट नहीं और बिग हाइप की भी जरूरत नहीं होती है. जरूरत होती है तो सॉलिड कहानी, शानदार एक्टिंग की और दर्शकों से कनेक्ट की. ऐसा ही कुछ साउथ की इस फिल्म ने कर दिखाया. मलयालम सिनेमा के लिए ओणम 2026 शानदार साबित हुआ. निविन पॉलि और ममिता बैजू स्टारर रोमांटिक कॉमेडी 'बेथलहेम कुडुम्बा यूनिट' (Bethlehem Kudumba Unit) रिलीज के एक हफ्ते बाद भी सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी हुई है.

21 अगस्त 2026 को ओणम के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. जहां IMDb पर इसकी रेटिंग 8.4/10 है, वहीं ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने दुनिया भर में 125 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है.

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म का निर्देशन गिरीश ए.डी. ने किया है, जिन्होंने किरण जोसी के साथ इसकी कहानी और पटकथा भी लिखी है. कहानी केरल के अंगमाली के पास एक कैथोलिक समुदाय में रहने वाले जस्टिन डेविस और कॉलेज छात्रा एशली थंकचन के इर्द-गिर्द घूमती है. जस्टिन स्थानीय कैटरिंग बिजनेस चलाता है और समुदाय की गतिविधियों में शामिल रहता है. दूसरी ओर, एशली स्टूडेंट है जो नई जगह और नए माहौल में खुद को ढालने की कोशिश कर रही है. दोनों के बीच उम्र का बड़ा अंतर है, जिसके कारण परिवार, चर्च की 'कुडुम्बा यूनिट' और समाज उनके रिश्ते को अलग नजर से देखते हैं. फिल्म इसी रिश्ते, भावनाओं और सामुदायिक दबावों के बीच आगे बढ़ती है.

Advertisement

फिल्म की ड्युरेशन 2 घंटे 37 मिनट (157 मिनट) है. फिल्म का म्यूजिक  विष्णु विजय, सिनेमैटोग्राफी अजमल साबू और एडिटिंग आकाश जोसेफ वर्गीस ने की है. इसे भावना स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है, जबकि फहाद फासिल, दिलेश पोथन और श्याम पुष्करण इसके निर्माता हैं. IMDb पर फिल्म को दर्शकों का बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला है. प्लेटफॉर्म पर 8.4/10 की रेटिंग दर्ज है, जिसे करीब 4,200 यूजर्स ने वोट देकर तय किया है.

'बेथलहेम कुडुम्बा यूनिट' का बजट और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'बेथलहेम कुडुम्बा यूनिट' का बजट आईएमडीबी के मुताबिक लगभग 30 करोड़ रुपये है जबकि विकिपीडिया के हिसाब से बजट 23 करोड़ रुपये है. अगर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो विकिपीडिया के मुताबिक इसने लगभग 125 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म को विशेष रूप से तिरुवोणम के दिन केरल में फिल्म को जबरदस्त फुटफॉल मिला. यश स्टारर 'टॉक्सिक' जैसी बड़ी फिल्म से टक्कर मिलने के बावजूद 'बेथलहेम कुडुम्बा यूनिट' ने दर्शकों को थिएटर तक खींचने में सफलता हासिल की.

क्यों खास है फिल्म की कामयाबी?

आलोचकों ने फिल्म को एक गर्मजोशी भरी, हल्की-फुल्की और भावनात्मक रोमांटिक कॉमेडी बताया है. कई रिव्यूज में कहा गया कि निविन पॉलि अपने पुराने रोमांटिक अंदाज में वापसी करते नजर आते हैं. वहीं ममिता बैजू ने एशली के किरदार में प्रभावशाली प्रदर्शन किया है. 'प्रेमालु' की सफलता के बाद निर्देशक गिरीश ए.डी. ने एक बार फिर साबित किया है कि बिना बड़े एक्शन सीक्वेंस और भारी-भरकम बजट के भी मलयालम सिनेमा दर्शकों को थिएटर तक ला सकता है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Vande Bharatam | किसानों और मजदूरों के लिए खास गर्मी भगाने वाला ये जादुई तौलिया देखा क्या?
Topics mentioned in this article
Bethlehem Kudumba Unit
Entertainment
Hindi News
Nivin Pauly
Mamitha Baiju