The Odyssey: 2400 करोड़ की फिल्म रिलीज से 3 दिन पहले ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें कैसे?

The Odyssey The Making of an Epic: 2400 करोड़ रुपये की ये फिल्म 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. लेकिन रिलीज से तीन दिन पहले परदे के पीछे के सारे सच ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर खुल जाएंगे. जानें क्या है मामला.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
2400 करोड़ की फिल्म The Odyssey से जुड़ी बड़ी खबर
IMDb
नई दिल्ली:

क्रिस्टोफर नोलन की मच-अवेटेड फिल्म 'द ओडिसी (The Odyssey)' का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है. फिल्म 17 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी, लेकिन उससे पहले दर्शकों को इसके बनने की पूरी कहानी देखने का मौका मिलेगा. 'द ओडिसी: द मेकिंग ऑफ एन एपिक' नाम की खास डॉक्यूमेंट्री 14 जुलाई से जियोहॉटस्टार के पीकॉक हब पर स्ट्रीम होगी. इसमें दिखाया जाएगा कि होमर की मशहूर महागाथा को बड़े पर्दे पर उतारने के लिए नोलन और उनकी टीम ने किस तरह काम किया और इस विशाल प्रोजेक्ट को बनाने में किन चुनौतियों का सामना किया.

करीब 30 मिनट की यह डॉक्यूमेंट्री सिर्फ पर्दे के पीछे की झलक नहीं दिखाएगी, बल्कि बताएगी कि हजारों साल पुरानी इस कहानी को आधुनिक सिनेमा में कैसे बदला गया. इसमें नोलन के फिल्म बनाने के तरीके, असली लोकेशन पर हुई शूटिंग, 70 एमएम आईमैक्स कैमरों के इस्तेमाल और पूरी टीम की तैयारी को भी करीब से दिखाया जाएगा.

कई देशों में हुई फिल्म की शूटिंग

'द ओडिसी' की शूटिंग 6 देशों में 91 दिनों के भीतर पूरी की गई. फिल्म की कहानी को वास्तविक माहौल देने के लिए ग्रीस और मोरक्को समेत कई जगहों पर शूटिंग की गई. डॉक्यूमेंट्री में इन लोकेशंस और शूटिंग के दौरान आई चुनौतियों की भी झलक मिलेगी. फिल्म में मैट डेमन मुख्य भूमिका में हैं. उनके साथ टॉम हॉलैंड, ऐन हैथवे, रॉबर्ट पैटिनसन, जेंडाया और लुपिता न्योंगो भी अहम किरदार निभा रहे हैं. फिल्म की डायरेक्शन और स्क्रीनप्ले दोनों क्रिस्टोफर नोलन ने संभाली है, जबकि इसे एमा थॉमस के साथ मिलकर प्रोड्यूस भी किया है.

भारत भी बना ग्लोबल प्रमोशन का हिस्सा

फिल्म की रिलीज से पहले क्रिस्टोफर नोलन, मैट डेमन और टॉम हॉलैंड मुंबई पहुंचे थे, जहां 'द ओडिसी' का इंडिया प्रीमियर किया गया. इसके साथ मुंबई भी फिल्म के ग्लोबल प्रमोशन टूर का आधिकारिक पड़ाव बन गया. अब भारतीय दर्शक थिएटर रिलीज से पहले इसकी मेकिंग भी देख सकेंगे. फिल्म का बजट लगभग 2400 करोड़ रुपये है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
बागेश्वर धाम के पास गोलीकांड! भाई पर FIR, कटघरे में आ खड़े हुए धीरेंद्र शास्त्री!
Topics mentioned in this article
The Odyssey
Christopher Nolan
JioHotstar
OTT News