24 साल पुराना शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय का गाना, इश्क को पड़ी थी गालियां, सोनू निगम-अल्का याग्निक की आवाज में बना सुपरहिट

24 साल पहले सोनू निगम और अल्का याग्निक की आवाज में एक गाना रिलीज हुआ था. इस गाने में ऐश्वर्या राय और शाहरुख खान ने ऐसी जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस दी कि ये सुपर-डुपर हिट हो गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
24 साल पुराना ऐश्वर्या राय और शाहरुख खान का सुपरहिट डांस नंबर
Social Media
नई दिल्ली:

शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय ने साथ साथ कुछ गिनी चुनी फिल्में की और इनकी खासियत यही रही कि सभी हिट रहीं. चाहे जोश हो, मोहब्बतें, देवदास तीनों ही फिल्में चर्चित रहीं. इनके गाने भी आजतक पसंद किए जाते हैं और फिल्में भी क्लासिक हैं. ये जोड़ी केवल अपनी फिल्मों के लिए लकी साबित नहीं हुई बल्कि उस फिल्म के लिए भी फायदेमंद रही जिसमें उन्होंने सिर्फ एक स्पेशल अपीयरेंस दी थी. यह स्पेशल अपीयरेंस एक गाने में थी जो उस वक्त काफी हिट हुआ और आज भी पसंद किया जाता है. 

बात साल 2002 की है. ‘शक्ति: द पावर' नाम से एक फिल्म रिलीज हुई थी. कहानी थी करिश्मा कपूर की जो नंदिनी के किरदार में थीं. संजय कपूर उनके पति के रोल में आए और नाना पाटेकर ने नरसिम्हा का किरदार निभाया था. इस फिल्म में शाहरुख खान ने स्पेशल अपीयरेंस दिया. यूं तो फिल्म थोड़ा डराने वाली भी थी लेकिन इसका एक गाना फिल्म के मूड से पूरी तरह अलग था. इसके बोल और शाहरुख खान-ऐश्वर्या राय की डांस परफॉर्मेंस ऐसी थी कि गाना सुपर हिट हो गया. ये गाना आज भी पार्टियों और डांस फ्लोर का किंग बना हुआ है. इस गाने का नाम था ‘इश्क कमीना'.

इस गाने को सोनू निगम और अलका याग्निक ने गाया था. दोनों की आवाजों का मेल इतना जबरदस्त था कि इस गाने पर चार चांद लगा गया. गाने का म्यूजिक अनु मलिक ने दिया. उनकी धुन में वो पैशन और मस्ती थी जो दिल को छू जाती है. वहीं समीर के कालजयी बोल "कर दे मुश्किल जीना इश्क कमीना" ये कुछ ऐसी लाइनें हैं जो एक बार अगर सुन लीं तो दिमाग से बाहर निकलनी मुश्किल हैं. गाने में शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय की केमिस्ट्री ने कमाल कर दिया. दोनों का डांस, अंदाज और एनर्जी देखकर दर्शक थिएटर में तालियां बजाते थे. सरोज खान की कोरियोग्राफी ने गाने को और यादगार बना दिया. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रही. करीब 10 करोड़ के बजट पर बनी ‘शक्ति' ने भारत में नेट करीब 8.5 करोड़ और वर्ल्डवाइड लगभग 20 करोड़ कमाए. 

बेदर्दी इश्क निगोड़ा
सब का दिल इसने तोडा
हर आशिक इश्क से हारा
हमको भी इश्क ने मारा
आये चैन कहीं न
कर दे मुश्किल जीना
इश्क कमीना

Advertisement

यह भी पढ़ें: कोबरा के साथ सोते थे, उसे खिलाने के लिए चूहे मारते थे कैलाश खेर! पॉडकास्ट में सिंगर ने बताई हैरान करने वाली बातें

तड़पाता है रात भर
देता है दर्दे जिगर
कोई भी बच पाये न
कातिल है इसकी नजर
तड़पाये कभी तरसाये
कभी न बात कोई माने
तड़पाये कभी तरसाये
कभी न बात कोई माने
छोड़े किसी को कभी न
कर दे मुश्किल जीना
इश्क कमीना

Advertisement

बॉक्स ऑफिस इंडिया ने इसे फ्लॉप अनाउंस किया था. लेकिन ओवरसीज में इसने अच्छा परफॉर्म किया. फिल्म का हाल जैसा भी रहा गाने की पॉपुलैरिटी फिल्म से कहीं ज्यादा साबित हुई. आज भी जब ये गाना बजता है तो पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं. इश्क कमीना सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि उस दौर का वो जादू है जो अभी भी जिंदा है.

Featured Video Of The Day
4 दिन तक नाले में फंसा रहा युवक, फुटपाथ के नीचे से आई आवाज, तब हुआ रेस्क्यू
Topics mentioned in this article
Shahrukh Khan
Aishwarya Rai
Sonu Nigam
Alka Yagnik
Hindi News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं