24 साल पुराना गाना, मशहूर सिंगर ने अमिताभ बच्चन को किया ऑफर तो घबरा गए बिग बी, बोले- मैं बाथरूम सिंगर हूं

हम जिस गाने की बात कर रहे हैं वह साल 2002 में आया था. इस गाने को रिकॉर्ड करते वक्त अमिताभ बच्चन घबराए हुए थे लिए रिलीज होने पर इसे काफी पसंद किया गया था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जब अदनान सामी ने बिग बी को ऑफर किया गाना
Social Media
नई दिल्ली:

भारत के सबसे सम्मानित ट्रेड एनालिस्ट्स में से एक कोमल नाहटा अपने पॉडकास्ट गेम चेंजर्स: द म्यूजिक सीरीज के नए सीजन के साथ वापस आ गए हैं. यह सीजन मशहूर गायकों, संगीतकारों और म्यूजिक के दिग्गजों पर खास रोशनी डालता है जहां वे अपनी रचनात्मक यात्रा, प्रेरणाओं और उस संगीत के पीछे की अनसुनी कहानियां साझा करते हैं, जिसने कई पीढ़ियों को प्रभावित किया है. इस सीजन के लेटेस्ट एपिसोड में मशहूर गायक और संगीतकार अदनान सामी बतौर खास मेहमान नजर आए.

जब अदनान सामी ने अमिताभ बच्चन को ऑफर किया गाना 

अदनान सामी जिन्होंने भारतीय पॉप म्यूजिक को एक नई पहचान देने में अहम भूमिका निभाई है, ने हाल ही में कोमल नाहटा के साथ बातचीत में अपनी संगीत यात्रा और यादगार कोलैबोरेशंस को याद किया. दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ हिट ट्रैक 'कभी नहीं' पर काम करने के अपने सपने को याद करते हुए अदनान ने बच्चन के मजेदार पहले रिएक्शन का खुलासा किया “मैं तो बाथरूम सिंगर हूं, मैं नहीं गाता.”

इस किस्से को विस्तार से बताते हुए अदनान ने बताया कि अपने दूसरे एल्बम तेरा चेहरा पर काम करने के दौरान उन्होंने हिम्मत जुटाकर अमिताभ बच्चन को 'कभी नहीं' सुनाया. हालांकि मेगास्टार को दोनों ट्रैक बेहद पसंद आए, लेकिन गाने के लिए कहे जाने पर उन्होंने शुरुआत में झिझकते हुए कहा, “क्या बात कर रहे हो. मैं तो नहीं गाता... मैं तो बाथरूम सिंगर हूं. ये मेरे लिए बहुत मुश्किल है.”

माइक पर कपड़ा लपेटकर रिकॉर्ड किया गाना

अदनान ने उन्हें मिस्टर नटवरलाल और सिलसिला में उनके यादगार गानों की याद दिलाई, जिसके बाद अमिताभ बच्चन इस ट्रैक को प्रैक्टिस करने के लिए अपने साथ ले गए. जब वह स्टूडियो पहुंचे तो टीम ने उन्हें लो-टोन नोट्स से लेकर हाई रजिस्टर तक गाने के लिए तैयार किया, जिसे उन्होंने बेहद सहजता से बखूबी निभाया. उन्होंने आगे बताया कि बिग बी को चिंता थी कि हेडफोन्स लगाने से गाने का जोश खत्म हो जाएगा “हेडफोन्स में जब गाने जाऊंगा, सारा जोश खत्म हो जाएगा” सामी ने बताया कि उन्होंने बिना हेडफोन्स के लाइव रिकॉर्डिंग की और माइक्रोफोन को कपड़े से लपेटकर रिकॉर्ड किया गया.

Advertisement

उस रिकॉर्डिंग सेशन को याद करते हुए अदनान सामी ने कहा, “वह बहुत शानदार लगे. काश उस दौर में BTS और ये सब होता, क्योंकि उन्हें रिकॉर्ड करते हुए देखना... काश मेरे पास कैमरा होता. उनके चेहरे पर जो एक्सप्रेशंस और खुशी थी Gen Z इसे समझ नहीं पाएगी, लेकिन वो एक ‘Kodak Moment' था.” गेम चेंजर्स: द म्यूजिक सीरीज के साथ कोमल नाहटा भारतीय सिनेमा और संगीत से जुड़ी बातचीत को एक नया आयाम दे रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: 51 साल पुराना वो गाना जो हर टूटे दिल की है आवाज, अमृता प्रीतम के उपन्यास पर बनी फिल्म, नरेंद्र चंचल की आवाज ने बनाया सदाबहार

Advertisement
Featured Video Of The Day
नेपाल में उम्मीद का वीडियो कॉल,कैसे अपनों से बात कर रहे बेबस लोग
Topics mentioned in this article
Amitabh Bachchan
Adnan Sami
Amitabh Bachchan Songs
Adnan Sami All Songs
Entertainment