2 अप्रैल को 22 साल पहले रिलीज हुई इस ए रेटेड फिल्म ने 5 करोड़ में कमाए 25 करोड़, पाकिस्तानी गाने से चुराया 'भीगे होंठ तेरे'

2 अप्रैल (2 April) के दिन 22 साल पहले एक फिल्म रिलीज हुई. जिसे ए सर्टिफिकेट मिला लेकिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया. इसके गानों के तो कहने ही क्या. जानते हैं इस फिल्म का नाम?

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
2 अप्रैल (2 April) को रिलीज हुई फिल्म, ए सर्टिफिकेट के बाद भी बनी ब्लॉकबस्टर
नई दिल्ली:

2 अप्रैल 2004 (2 April) को एक फिल्म रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने पूरे देश में तहलका मचा दिया था. इस फिल्म में कुछ ऐसे प्रयोग किए जा रहे थे जो बॉलीवुड में पहले मेनस्ट्रीम में नहीं देखे गए थे. फिल्म का म्यूजिक पॉपुलर हो रहा था और उसके साथ ही इसको लेकर विवाद भी हो रहे थे. फिल्म को सिनेमाघरों में खूब देखा जा रहा था, लेकिन इसमें इरॉटिक सीन को लेकर काफी कंट्रोवर्सी भी हुई थी. फिल्म की हीरोइन की ये तीसरी फिल्म थी, लेकिन उसके इस बेबाक अंदाज ने हिंदी सिनेमा की दिशा ही बदल डाली. आप जानते हैं इस फिल्म का नाम?

हॉलीवुड से इंस्पायर्ड थी फिल्म

हम बात कर रहे हैं 2004 में रिलीज हुई फिल्म मर्डर (Murder Movie) की. मर्डर ने बॉलीवुड में तहलका मचा दिया था. निर्देशक अनुराग बसु और प्रोड्यूसर मुकेश भट्ट की इस फिल्म ने उस समय की सेंसरशिप की सीमाओं को चुनौती दी. दिलचस्प यह कि मर्डर फिल्म हॉलीवुड की 'अनफेदफुल (2002)' से प्रेरित थी.

बजट की पांच गुना की कमाई

मात्र 5 करोड़ के बजट में बनी इरॉटिक थ्रिलर मर्डर ने भारत और विदेशों में कुल 25 करोड़ की कमाई कर सुपर हिट का दर्जा हासिल किया. पहले दिन ही 1.03 करोड़ की कमाई की, पहले हफ्ते में 5.27 करोड़ और कुल भारतीय नेट कलेक्शन करीब 15 करोड़ रुपये. ये 2004 की नौवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी. 

यह भी पढ़ें: 1 अप्रैल को 43 साल पहले आई इस फिल्म ने 80 लाख में कमाए 3 करोड़, फिल्म रही सुपरहिट लेकिन दोनों हीरोइनें परदे से हो गईं गायब

Advertisement

चुराया था पाकिस्तानी गाना

मर्डर का सबसे चर्चित पहलू था उसका म्यूजिक था. 130 मिनट की इस फिल्म में अनु मलिक का म्यूजिक था. फिल्म के सॉन्ग  'भीगे होंठ तेरे, प्यासा दिल मेरा' ने सिंगर कुणाल गंजावाला को लोकप्रिया सिंगर बना दिया. लेकिन इस गाने पर कॉपीराइट का विवाद भी छिड़ा. इसे पाकिस्तानी सिंगर नजम शेराज के गाने 'मेनू तेरे नाल' (2000 के एल्बम से) से कॉपी किया गया था. बोल और धुन में काफी समानता है. इस गाने ने लोकप्रियता के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले.

मर्डर से जुड़ी खास बातें

मर्डर (2004) इमरान हाशमी की पहली बड़ी हिट फिल्म थी. इसी फिल्म ने उन्हें 'सीरियल किसर' का टैग दिलाया. इमरान हाशमी की यह पहली फिल्म थी. इस फिल्म मल्लिका शेरावत को रातोंरात स्टारडम मिला. उनके बेबाक अवतार ने फिल्म को चर्चा दिलाई, हालांकि सेंसर बोर्ड से ए सर्टिफिकेट मिला. फिल्म की शूटिंग बैंकॉक में हुई थी. इस फिल्म का कन्नड़ में रीमेक भी बना. 

Advertisement

मर्डर ने साबित किया कि छोटे बजट और मजबूत परफॉर्मेंस से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है. इसने इमरान हाशमी के तौर पर बॉलीवुड को नया रोमांटिक हीरो दिया. हालांकि मल्लिका शेरावत को इसकी वजह से लोकप्रियता तो खूब मिली लेकिन बॉलीवुड में वह कोई बड़ा चमत्कार नहीं कर सकीं.

Featured Video Of The Day
तेज प्रताप यादव ने नीतीश कुमार के बेटे को दे डाला ये ऑफर, झालमुड़ी पर क्या बोले?
Topics mentioned in this article