अमिताभ-जीतेंद्र के दौर में स्टार बना ये लड़का, लुक्स में धर्मेंद्र से आगे, रेखा से शादी की अफवाह, 45 में मौत...पहचाना क्या?

फोटो में दिख रहा ये बच्चा अपने टाइम का सबसे गुड लुकिंग हीरो था. इन पर धर्मेंद्र, जीतेंद्र और अमिताभ से भी ज्यादा लड़कियां मरती थीं. क्या आपने इन्हें पहचाना?

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
इस फोटो में दिख रहा ये बच्चा था धर्मेंद्र से भी बड़ा स्टार

बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे हुए हैं जिन्होंने शोहरत की बुलंदियों को छुआ, लेकिन निजी जिंदगी में सुकून नहीं पा सके. यह कहानी भी ऐसे ही एक स्टार की है, जिसने बचपन में फिल्मों में कदम रखा और धीरे-धीरे इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन गया. गुड लुक्स के मामले में वह उस दौर के बड़े सितारों को टक्कर देता था और हिट एक्ट्रेसेस उसके साथ काम करने को तैयार रहती थीं. करियर शानदार रहा, लेकिन प्यार के मामले में किस्मत ने साथ नहीं दिया. कई रिश्ते बने, शादियां हुईं, फिर भी जिंदगी अधूरी ही रह गई.

प्यार और शादी में नहीं मिली खुशियां

इस स्टार का नाम है विनोद मेहरा. उनका नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा के साथ खूब जुड़ा और दोनों की शादी की खबरें भी चर्चा में रहीं, हालांकि कभी पुष्टि नहीं हुई. बाद में बिंदिया गोस्वामी से उनका रिश्ता बना, लेकिन यह भी ज्यादा दिन नहीं चला. विनोद मेहरा ने कुल चार शादियां कीं- पहली मां की मर्जी से मीना ब्रोका से, फिर बिंदिया से, और बाद में किरण से शादी की. लेकिन कोई भी रिश्ता उन्हें स्थायी खुशी नहीं दे सका.

करियर शानदार, अंत बेहद दुखद

विनोद मेहरा ने चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में शुरुआत की और धीरे-धीरे खुद को सफल हीरो के तौर पर स्थापित किया. उन्होंने करीब 100 फिल्मों में काम किया और उस दौर में अमिताभ बच्चन और जीतेंद्र जैसे सितारों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई. हालांकि, जब वह बतौर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर नई शुरुआत करने जा रहे थे, तभी 45 साल की उम्र में हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया. उनकी अधूरी फिल्म ‘गुरुदेव' भी उनके जाने के बाद ही पूरी हो सकी.

यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन के बचपन के रोल से हिट हुआ ये बच्चा, फिल्मों से दूर अब बिजनेस का दिग्गज, 43 साल बाद दिखने लगा ऐसा

Advertisement
Featured Video Of The Day
गुरुग्राम में 'गलाघोंटू गैंग' एक्टिव, मोबाइल देखते ही घोंटते हैं गला, बेसुध कर लूट ले जाते हैं सामान
Topics mentioned in this article
Vinod Mehra
Vinod Mehra Childhood Pics
Bollywood Handsome Hero
Vinod Mehra Unseen Photos
Vinod Mehra Rare Pics