1987 की रामायण और 2026 की रामायणम् के वो 8 किरदार, जिनकी हो रही है चर्चा, तस्वीरों में देखें तब और अब में अंतर

हम आपको 1987 में आई रामानंद सागर की रामायण और नितेश तिवारी की 2026 में आने को तैयार रामायणम् के 8 किरदारों में तब और अब में फर्क दिखाने वाले हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
1987 की रामायण और 2026 की रामायणम्
नई दिल्ली:

4000 करोड़ के महंगे बजट में बनीं निर्देशक नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड पौराणिक गाथा 'रामायणम्: पार्ट 1' का ट्रेलर हिंदी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम सहित पांच भारतीय भाषाओं में रिलीज कर दिया गया है, जिसमें वीएफएक्स के जरिए भव्य सेट से लेकर राम, लक्ष्मण, सीता और रावण के किरदारों को अलग अंदाज में दिखाया गया है. हालांकि कुछ दर्शकों को 4 मिनट 9 सेकंड के ट्रेलर को देखकर 90 के दशक की दूरदर्शन की रामायण, जो 1987 में आई थी, की याद आ गई, जिसमें वीएफएक्स से ज्यादा अरुण गोविल, सुनील लहरी, अरविंद त्रिवेदी और दीपिका चिखलिया जैसे एक्टर्स की एक्टिंग को पसंद किया गया. इसीलिए हम आपको 90 के दशक और 2026 की रामायण के लीड किरदारों की झलक दिखाने वाले हैं, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है. 

रावण 

ट्रेलर की शुरुआत यश के रावण रूप में लंका की राज गद्दी संभालने से होती हुई दिखी, जिसमें केजीएफ एक्टर के अलग अवतार ने फैंस का ध्यान खींचा. लेकिन फैंस को रामानंद सागर की रामायण में रावण के रोल में अरविंद त्रिवेदी की याद आ गई, जिनके लुक से ज्यादा आवाज ने 90 के दशक को और भी ज्यादा पॉपुलर कर दिया.

ये भी पढे़ं- दूरदर्शन की रामायण में जब लक्ष्मण पर निष्फल हुए अस्त्र, 4000 करोड़ी रामायणम् के ट्रेलर के बीच लोग बोले- जय श्री राम

श्रीराम

ट्रेलर में रामायण के प्रभु राम के वनवास से पहले और बाद की घटनाओं को दिखाया गया, जिसमें रणबीर कपूर श्रीराम के रोल में नजर आए. हालांकि फैंस के दिलों में आज भी दूरदर्शन की रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल बसे हुए हैं.

Advertisement

अयोध्या के राजा दशरथ

बात अरुण गोविल की हो रही है तो हम उनके 4000 करोड़ी रामायण में राजा दशरथ की किरदार की बात करते हैं, जिसकी झलक ट्रेलर में देखने को मिली है.

माता कैकयी

माता कैकयी राम के वनवास की झलक भी ट्रेलर में दिखाई गई है, जिसमें लारा दत्त अपने किरदार को लेकर चर्चा में दिख रही हैं. हालांकि 90 के दशक की रामायण में यह किरदार एक्ट्रेस पद्मा खन्ना ने निभाया था, जिसे काफी पसंद किया गया.

Advertisement

माता सीता 

साई पल्लवी माता सीता के रूप में जच रही हैं. हालांकि फैंस दीपिका चिखलिया को माता सीता के रुप में याद कर रहे हैं और उनकी तुलना करते हुए नजर आ रहे हैं.

लक्ष्मण

टीवी एक्टर रवि दुबे भी रामायणम् में अहम किरदार में नजर आ रहे हैं, जिसकी झलक ट्रेलर में देखने को मिली. वह लक्ष्मण के किरदार में हैं. जबकि सुनील लहरी को आजतक फैंस रामायण के लक्ष्मण के रोल में नहीं भूले हैं.

शूर्पणखा

इसके अलावा रामायणम् के ट्रेलर में जिस किरदार की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वह रकुल प्रीत सिंह के शूर्पणखा के रोल की है, जिसे रेणु धरीवाल ने 90 के दशक में रामानंद सागर की रामायण में निभाया था.

मंथरा

मंथरा के रोल में शीबा चड्ढा की भी खूब चर्चा हो रही है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिग्गज एक्ट्रेस ललिता पंवार ने 90 के दशक में इस किरदार को जीवंत कर दिया था और दूरदर्शन की मंथरा के रोल में पॉपुलर हो गई थीं.

Advertisement

ये भी पढ़ें- रामायणम् के 4 मिनट के ट्रेलर में रावण के नाना से कुंभकरण तक की दिखी झलक, फिर भी इन किरदारों को किया होगा मिस

Featured Video Of The Day
यूपी विधानसभा सत्र से पहले सपा की बैठक, रणनीति बना रहे अखिलेश यादव
Topics mentioned in this article
Ramayan 1987
Ramayana
Bollywood