19 साल पहले जब शादी के बाद पहली बार स्क्रीन पर आईं माधुरी दीक्षित, गाने के शब्द पर मचा बवाल, करना पड़ा डिलीट

माधुरी दीक्षित ने साल 2007 में बड़े पर्दे पर कमबैक किया था. शादी के करीब 8 साल बाद माधुरी पर्दे पर लौटीं. उनका एक गाना खूब पसंद किया गया लेकिन इस गाने के एक शब्द ने बवाल मचा दिया था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
माधुरी दीक्षित ने साल 2007 में फिल्म आजा नचले से बड़े पर्दे पर वापसी की थी.
Social Media
नई दिल्ली:

माधुरी भारतीय सिनेमा की उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जिन्होंने अपनी मुस्कान, बेमिसाल अभिनय और बेहतरीन डांस से करोड़ों दिलों पर राज किया. अपने करियर के शीर्ष पर पहुंचकर उन्होंने डॉ.श्रीराम नेने से शादी की थी, जिससे लाखों फैंस और कई फिल्मी सितारों को बड़ा झटका लगा था. हाल ही में माधुरी दीक्षित ने क्विज रियलिटी शो 'कौन होणार करोड़पति' में इस पर मजेदार अंदाज में अपनी प्रतिक्रिया दी. अभिनेत्री माधुरी दीक्षित इन दिनों क्विज रियलिटी शो 'कौन होणार करोड़पति' होस्ट कर रही हैं. शो के ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड में अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने माधुरी दीक्षित से कहा, "जब आपकी शादी हुई थी, तो बहुत लोगों का दिल टूट गया था."

इस पर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित मजेदार अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि इसलिए उन्होंने ऐसे शख्स को चुना है, जो दिलों का इलाज करते हैं, हालांकि बॉलीवुड के कई नामी सितारे और निर्देशक इस बात को कबूल कर चुके हैं कि माधुरी दीक्षित उनका 'अल्टीमेट क्रश' थीं. अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्रीराम नेने कार्डियोलॉजिस्ट (हृदय रोग विशेषज्ञ) हैं. जब माधुरी ने शादी की थी, तब वह हिंदी सिनेमा की सबसे सफल और महंगी अभिनेत्रियों में शुमार थीं. उनकी शादी की खबर इतनी सीक्रेट रखी गई थी कि इंडस्ट्री के लोगों को भी इसका पता बाद में चला. शादी के बाद वह कुछ समय के लिए अमेरिका (डेनवर) जाकर बस गईं, जिससे फैंस का दिल पूरी तरह टूट गया था. कपल के दो बेटे अरिन और रयान हैं.

कुछ साल अमेरिका में बिताने के बाद माधुरी बॉलीवुड में वापसी के लिए भारत लौट आईं. एक्ट्रेस ने लंबे ब्रेक के बाद 2007 में फिल्म 'आजा नचले' से बॉलीवुड में कमबैक किया. इसके बाद वह 'ये जवानी है दीवानी' में मशहूर गाने 'घाघरा' में नजर आईं, साथ ही 'डेढ़ इश्किया' और 'गुलाब गैंग' जैसी फिल्मों में भी काम किया. अभिनेत्री हाल ही में फिल्म 'मां बहन' में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ रवि किशन, तृप्ति डिमरी और धारणा दुर्गा मुख्य में नजर आई थीं. 

माधुरी दीक्षित का विवादित कमबैक सॉन्ग

साल 2007 में आई फिल्म 'आजा नचले' के टाइटल ट्रैक में एक लाइन थी "बोले मोची भी खुद को सुनार है". इस पर काफी विवाद हुआ था बाद में इस लाइन को बदलकर "मेरे दर पे दीवानों की बहार है" कर दिया गया था. इस पर यश राज फिल्म्स ने माफी भी मांगी थी.

Advertisement

Featured Video Of The Day
प्रदर्शनकारी छात्रों से मिले राहुल गांधी, दिल्‍ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Topics mentioned in this article
Madhuri Dixit
Aaja Nachle
Hindi Songs
Trending
Entertainment