15 साल पुराना गाना, दो भाषा मिलाकर लिखे गए बोल, समझ किसी को ना आया लेकिन सबकी जुबान पर था ये हिट नंबर

साल 2011 में 3 नाम से एक फिल्म आई थी. इस फिल्म में धनुष ने एक हार्टब्रेक गाना गाया था. इंग्लिश और तमिल लिरिक्स की वजह से ये देशभर में खूब वायरल हुआ था. इसके अटपटे शब्दों ने सबका ध्यान खींचा लेकिन शायद आज भी कम ही लोग जानते होंगे कि इसका मतलब क्या होता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कोलावेरी डी का मतलब क्या होता है?
Social Media
नई दिल्ली:

आज से करीब 15 साल पहले एक गाना आया था. इस गाने ने यूट्यूब पर धूम मचा दी. गाने के बोल समझने मुश्किल थे लेकिन इसका म्यूजिक इतना कैची और इसे गाया इस अंदाज में गया था कि लिरिक्स ना समझते हुए भी लोग इसे खूब सुन रहे थे और गा भी रहे थे. ये गाना फुल देसी भारतीय गाना था लेकिन भाषा साउथ की थी तो पूरे देशभर में इसे समझना मुश्किल था हालांकि ये गाना अपना मकसद पूरा कर चुका था. मकसद था म्यूजिक लवर्स को एंटरटेन करना और वो काम ये गाना बखूबी कर रहा था. म्यूजिक वीडियो में धनुष नजर आए थे और कमाल की बात ये है कि इसे गाया और लिखा भी धनुष ने ही था. इस गाने के साथ साउथ म्यूजिक इंडस्ट्री को अनिरुद्ध रविचंदर जैसा टैलेंटेड म्यूजिक कम्पोजर मिला.  अब बात करते हैं इस गाने के धमाकेदार लिरिक्स की जो सबकी जुबान पर थे. 

कोलावेरी डी का मतलब क्या होता है?

सबसे पहले तो ये बता दें कि ये गाना तमिल और इंग्लिश मिक्स भाषा का इस्तेमाल कर लिखा गया था. अब बात करते हैं इस गाने के कैच फ्रेज की. ये फेज काफी वायरल हुआ था और सभी ने इसके अलग अलग मतलब भी निकाले लेकिन इसका असली मतलब आज हम आपको बताने वाले हैं. Kolaveri (कोलावेरी) यह शब्द दो तमिल शब्दों से मिलकर बना है 'कोलाई' (हत्या या कत्ल) और 'वेरी' (गुस्सा या आवेश). इसका मतलब "जानलेवा गुस्सा" होता है. Di (दी) शब्द तमिल में किसी लड़की या महिला के लिए होता है.

साल 2011 में रिलीज हुआ ये गाना सोशल मीडिया पर बहुत पॉपुलर हुआ था. इस गाने को अपने टैंग्लिश लिरिक्स की वजह से खूब अटेंशन मिली. रिलीज के कुछ ही दिनों में यह यूट्यूब पर सबसे ज्यादा सर्च किया जाना वाला वीडियो बन गया था. ये गाना एक और वजह से खास था वो थे अनिरुद्ध रविचंदर. दरअसल ये गाना उनका डेब्यू नंबर था.

इस गाने के बारे में बात करते हुए अनिरुद्ध रविचंदर ने बताया था कि वह फिल्म 3 की प्रोड्यूसर ऐश्वर्या रजनीकांत लव फेलियर पर एक हल्का फुल्का गाना चाहती थीं. अनिरुद्ध ने करीब 10 मिनट में इस गाने की धुन तैयार की और धनुष ने लिरिक्स पर काम शुरू किया. करीब 20 मिनट की डिस्कशन के बाद धनुष ने पहली लाइन गाई वह थी 'वाय दिस कोलावेरी?'

Advertisement

यह भी पढ़ें: लता मंगेशकर का 35 साल पुराना गाना, दाउद इब्राहिम के भाई ने लिखे थे बोल, गाने में मुंबई की 12 सड़कों के थे नाम

Featured Video Of The Day
NDTV-Dettol बनेगा स्वस्थ इंडिया Season 13 का आगाज़, सेहतमंद जीवन का संकल्प
Topics mentioned in this article
Dhanush
Dhanush Songs
Why This Kolaveri Di
Anirudh Ravichander
Kolaveri Di Song