दादा-नाना के जमाने का टंग ट्विस्टर जिस पर बना सुपरहिट गाना, आजमाया तो तुतलाना दूर, करने लगेंगे रैप

15 साल पहले जब म्यूजिक वीडियो और एल्बम का दौर था तो एक गाना आया था जिसे आज तक खूब सुना जाता है. एक मशहूर टंग ट्विस्टर पर बने इस गाने का कोई तोड़ आज भी नहीं है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
गाने से ज्यादा इंडी पॉप कल्चर की एक फीलिंग है 'चंदू के चाचा' गाना
Social Media
नई दिल्ली:

हमने हिंदी गानों में सवाल सुनें, कहावतें सुनीं और पहेलियां भी सुनीं लेकिन आज हम आपको एक ऐसे गाने के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें हमने सुना एक मशहूर टंग ट्विस्टर, अरे वही जिसे एक बार में बोलना मुश्किल होता है और अक्सर जबान साफ करने की एक्सरसाइज के तौर पर भी इस्तेमाल होते हैं. कई साल पहले आए इस गाने एक मशहूर टंग ट्विस्टर इस्तेमाल हुआ था जिसे आज तक लोग खूब मजे से गाते हैं. हम जिस गाने की बात कर रहे हैं वह भारत में नए नए शुरू हुए एल्बम और इंडी पॉप कच्लर के समय का है. यह गाना करीब 2003 या 2004 के बीच का है.

इस गाने का नाम है 'चंदू के चाचा' और इसे बैंड आस्मा ने बनाया था. इस गाने को चैनल वी के रियलिटी शो Coke (V) Popstars (सीजन 2) से निकला था. पुराने टंग-ट्विस्टर 'चंदू के चाचा ने चंदू की चाची को चांदी के चमचे से चटनी चटाई' पर बेस्ड है. यह ट्रैक डांस और एनर्जी से भरपूर है. इस गाने में हिंदी और इंग्लिश का मिक्स है जैसे 'Get up get up and dance' इस तरह की लाइन्स और मजेदार कोरस ने इसे बच्चों से लेकर यंगस्टर्स तक सबका फेवरेट बना दिया. स्कूल-कॉलेज के फंक्शन, पार्टियों और टीवी पर यह खूब बजा. 
 
बैंड आस्मा और इसके सिंगर और आर्टिस्ट

आस्मा भारत का पहला मिक्स्ड पॉप बैंड था. इसके चार सदस्य थे वसुधा शर्मा, नीती मोहन, संगीत हल्दीपुर और जिम्मी फेलिक्स. ये चारों Coke V Popstars 2 के विजेता थे. बैंड ने अपना सेल्फ-टाइटल एल्बम जारी किया, जिसमें यह गाना मेन था. 2004 में उन्होंने ब्रायन एडम्स के दिल्ली और बेंगलुरु कॉन्सर्ट में ओपनिंग एक्ट भी किया. इंडी-पॉप का दौर खत्म होने के बाद बैंड के सदस्य अलग-अलग करियर की तरफ बढ़ गए. 

Advertisement
Topics mentioned in this article
Entertainment
Niti Mohan
Bollywood
Album Song
Bollywood Songs