10 करोड़ का बजट 78 करोड़ रुपये की कमाई, गदर से पहले आई इस फिल्म ने जब तोड़ डाले थे सारे रिकॉर्ड

एक हीरो, एक हीरोइन और उनकी मोहब्बत का दुश्मन एक विलेन. ये विलेन उनके घर का ही कोई सदस्य हो सकता है. जो उनके प्यार के खिलाफ है. या, कोई तीसरा ऐसा शख्स हो सकता है जो हीरो या हीरोइन के प्यार में पागल हो.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
गदर से पहले आई इस फिल्म ने जब तोड़ डाले थे कमाई के सारे रिकॉर्ड
नई दिल्ली:

एक हीरो, एक हीरोइन और उनकी मोहब्बत का दुश्मन एक विलेन. ये विलेन उनके घर का ही कोई सदस्य हो सकता है. जो उनके प्यार के खिलाफ है. या, कोई तीसरा ऐसा शख्स हो सकता है जो हीरो या हीरोइन के प्यार में पागल हो. अधिकांश हिंदी फिल्मों का ये हिट फॉर्मूला रहा है. जिसके आसपास ही डायरेक्टर्स स्टोरी बुनते रहे हैं. इस स्टोरी पर बनी कुछ फिल्में हिट होती हैं तो कुछ फ्लॉप हो जाती हैं. लेकिन कुछ फिल्में वाकई कमाल कर देती हैं. जो बॉक्स ऑफिस पर ऐसा करिश्मा दिखाती हैं कि दर्शक उस में कैद हो कर बार बार थियेटर तक पहुंच जाते हैं. साल 2000 में भी ऐसी ही एक फिल्म रिलीज हुई. जिसके प्यार में डूबा हर फैन यही कहता रहा कि, हां तुमसे प्यार है.

कौन सी है ये फिल्म?

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उस फिल्म का नाम है कहो न प्यार है. ये फिल्म रिलीज हुई साल 2000 में. ग्रीक गॉड के नाम से मशहूर ऋतिक रोशन ने इस फिल्म से डेब्यू किया था. अमीषा पटेल की भी ये डेब्यू मूवी ही थी. इस फिल्म में ऋतिक रोशन का डबल रोल था. दोनों में से एक रोल में ऋतिक रोशन बहुत सीधे किरदार में है. जबकि उनका दूसरा किरदार बहुत स्टाइलिश और तेज बनाया गया है. फिल्म में ऋतिक रोशन ने अपनी एक्टिंग और अपने डांस से दर्शकों को खासतौर से फीमेल फैंस को काफी इंप्रेस किया था.

बजट से कई गुना ज्यादा कमाई

साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म कहो न प्यार है दर्शकों को बेहद पसंद आई थी. उस दौर में ये फिल्म बनी थी दस करोड़ रु. के बजट में. जबकि कमाई के मामले में फिल्म ने कमाल ही कर दिया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 78 करोड़ रु. की कमाई की थी. फिल्म को डायरेक्ट किया था, ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन ने. इस फिल्म को फिल्म फेयर का बेस्ट मूवी अवॉर्ड, बेस्ट डायरेक्टर अवॉर्ड, बेस्ट मेल डेब्यू, बेस्ड एक्टर और बेस्ट प्लेबैक सिंगर अवॉर्ड भी मिला था.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: ईरान से कैसे हुआ अमेरिकी पायलट का Rescue? |Bharat Ki Baat Batata Hoon