अलका याग्निक के 10 ब्लॉकबस्टर गाने, जिसने उन्हें बनाया 'सिंगिंग क्वीन', नंबर 4 के बिना अधूरी मानी जाती है सबकी प्लेलिस्ट

80 और 90 के दशक से लेकर आज तक, अपनी मधुर आवाज और यादगार गीतों के दम पर अलका याग्निक ने हिंदी सिनेमा में एक ऐसी पहचान बनाई, जिसे संगीत प्रेमी कभी भुला नहीं पाते.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अलका याग्निक के ये 8 गाने आज भी हैं बहुत पॉपुलर

अलका याग्निक हिंदी सिनेमा की उन मशहूर गायिकाओं में शामिल हैं, जिनकी आवाज ने कई पीढ़ियों को अपना दीवाना बनाया. 80 और 90 के दशक से लेकर 2000 के दशक तक उनके गाए गाने लोगों की जुबान पर रहे. रोमांटिक हो या इमोशनल, अलका याग्निक ने हर तरह के गानों में अपनी अलग पहचान बनाई. उनकी आवाज में ऐसी मिठास थी, जो सीधे दिल तक पहुंचती थी. आमिर खान, शाहरुख खान, सलमान खान से लेकर माधुरी दीक्षित, काजोल और करिश्मा कपूर जैसे सितारों पर फिल्माए गए उनके गाने आज भी खूब सुने जाते हैं. आइए जानते हैं उनके 8 ऐसे सुपरहिट गानों के बारे में, जो आज भी यादगार हैं.

1. अगर तुम साथ हो – तमाशा

फिल्म तमाशा का यह गाना अलका याग्निक और अरिजीत सिंह ने गाया था. गाने में प्यार, दूरी और अधूरे रिश्ते का दर्द बेहद खूबसूरती से सुनाई देता है. आज भी यह गाना लोगों की पसंदीदा इमोशनल सॉन्ग्स की लिस्ट में शामिल है.

2. कुछ कुछ होता है – कुछ कुछ होता है

फिल्म कुछ कुछ होता है का टाइटल सॉन्ग अलका याग्निक, उदित नारायण और कुमार सानू की आवाज में था. शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी पर फिल्माया गया यह गाना 90s के सबसे लोकप्रिय रोमांटिक सॉन्ग्स में से एक है.

3. चुरा के दिल मेरा – मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी

मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी का यह गाना अलका याग्निक और कुमार सानू की आवाज में था. शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार पर फिल्माए गए इस गाने ने अपनी कैची धुन और शानदार डांस की वजह से खूब लोकप्रियता हासिल की.

Advertisement

4. टिप टिप बरसा पानी – मोहरा

अलका याग्निक की आवाज में टिप टिप बरसा पानी आज भी बॉलीवुड के सबसे यादगार गानों में गिना जाता है. रवीना टंडन और अक्षय कुमार पर फिल्माया गया यह गाना अपनी धुन, आवाज और स्क्रीन प्रेजेंस के लिए बेहद मशहूर हुआ.

5. दिल लगा लिया – दिल है तुम्हारा

फिल्म दिल है तुम्हारा का यह खूबसूरत गाना अलका याग्निक और उदित नारायण ने गाया. प्रीति जिंटा और अरमान कोहली पर फिल्माया गया यह रोमांटिक गाना आज भी पुराने हिंदी गानों के चाहने वालों को पसंद आता है.

Advertisement

6. परदेसी परदेसी – राजा हिंदुस्तानी

राजा हिंदुस्तानी का यह गाना अलका याग्निक की आवाज की खास पहचान बन गया. आमिर खान और करिश्मा कपूर पर फिल्माया गया यह गाना रिलीज के समय जबरदस्त हिट रहा और आज भी 90s के सुपरहिट गानों में शामिल है.

7. ऐ मेरे हमसफर – बाजीगर

फिल्म बाजीगर का यह रोमांटिक गाना अलका याग्निक और विनोद राठौड़ की आवाज में था. शाहरुख खान और शिल्पा शेट्टी पर फिल्माए गए इस गाने ने 90s के युवाओं के बीच खूब लोकप्रियता हासिल की.

8. चांद छुपा बादल में – हम दिल दे चुके सनम

हम दिल दे चुके सनम का यह गाना अलका याग्निक और उदित नारायण ने गाया. सलमान खान और ऐश्वर्या राय पर फिल्माया गया यह रोमांटिक सॉन्ग आज भी प्यार और रोमांस से जुड़े मौकों पर खूब सुना जाता है.

यह भी पढ़ें: बिग बॉस में एंट्री पर बोलीं रिया अहीर, शो में जाने के बाद लोगों को पता चलेगा मैं कैसी हूं

Advertisement
Featured Video Of The Day
रसुआ में मौत का मंजर! नेपाल में चारों ओर तबाही, NDTV के कैमरे पर क्या दिखा?
Topics mentioned in this article
Alka Yagnik
Entertainment
Alka Yagnik Songs
Bollywood