खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का रोमांटिक गाना हुआ वायरल, Video 5 करोड़ के पार

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) का यह थ्रोबैक भोजपुरी सॉन्ग यूट्यूब पर खूब धूम मचा रहा है.

Advertisement
Read Time: 10 mins
नई दिल्ली:

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अपनी नई-नई फिल्मों और म्यूजिक वीडियो के जरिए फैन्स के दिलों पर छाए रहते हैं. उनका कोई भी गाना करोड़ों की संख्या में व्यूज लेकर आता है. अब खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) का एक थ्रोबैक भोजपुरी सॉन्ग यूट्यूब पर खूब धूम मचा रहा है. खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Video) और काजल राघवानी का इस गाने में रोमांटिक अंदाज काफी पसंद किया जा रहा है.

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के इस भोजपुरी गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अभी तक 5 करोड़ 12 लाख बार देखा जा चुका है. यह गाना सुपरहिट फिल्म 'मेंहदी लगा के रखना' का है. खेसारी लाल यादव के गाने के बोल श्याम देहाती ने लिखे हैं, जबकि इसे गाया खेसारी ने ही है.

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) जल्द ही आम्रपाली दुबे संग फिल्म 'आशिकी' और काजल राघवानी संग 'लिट्टी चोखा' में नजर आएंगे. इसके अलावा भी उनकी कई फिल्में रिलीज होने के इंतजार में हैं. बता दें कि खेसारी लाल यादव प्रसिद्ध भोजपुरी गायक और अभिनेता हैं. खेसारी को पहली सफलता अपने भोजपुरी एल्बम 'माल भेटाई मेला' से मिली थी. साल 2012 में आई अपनी पहली फिल्म 'साजन चले ससुराल' से वो रातों-रात भोजपुरी फिल्म जगत के सितारे बन गए. अपनी गायकी में वे अपनी ठेठ देहाती भाषा का उपयोग करते हैं. शुरू से ही खेसारी लाल लोक गायक और साथ ही वो एक अच्छे डांसर भी हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Jharkhand Politics: झारखंड में BJP के 'पंचप्रण' पर संग्राम | Hemant Soren | NDTV India