Kajal Raghwani भोजपुरी स्टार के साथ उड़ा रही थीं देसी चाइनीज की दावत, तभी हुआ कुछ ऐसा छूट गई हंसी- देखें Video

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) की एक्ट्रेस काजल राघवानी की जब भी कोई फिल्म आती है तो उसके गाने सुपरहिट रहते हैं. यही नहीं, सोशल मीडिया पर भी काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
काजल राघवानी (Kajal Raghwani) का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) की एक्ट्रेस काजल राघवानी की जब भी कोई फिल्म आती है तो उसके गाने सुपरहिट रहते हैं. यही नहीं, सोशल मीडिया पर भी काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. काजल राघवानी अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर लगातार वीडियो शेयर करती रहती हैं. भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस (Bhojpuir Video) ने कुछ दिन पहले ही एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनके साथ भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) नजर आए थे. इस वीडियो में काजल राघवानी के साथ कुछ ऐसा होता है कि उनकी हंसी ही बंद नहीं होती है. 

Pawan Singh का नया भोजपुरी होली सॉन्ग रिलीज होते ही वायरल, अंजना सिंह संग खूब जमी जोड़ी- देखें Video

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) की एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, 'पावरी नहीं दावत चल रही है.' इस तरह उन्होंने पावरी हो रही है, ट्रेंड पर इस वीडियो को बनाया है. इस वीडियो में काजल राघवानी कहती हैं कि यह मैं हूं, ह कल्लू जी हूं...और फिर वह अटक जाती हैं क्योंकि वहां एक शख्स और मौजूद होते हैं. तो भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) बताते हैं कि यह मेरे भाई हैं. इस तरह अपनी इस चूक पर काजल राघवानी ठहाके लगाकर हंसती हैं और उनकी हंसी रुकने का नाम ही नहीं लेती है. 

Advertisement

भोजपुरी एक्ट्रेस (Bhojpuri Actress) राघवानी (Kajal Raghwani) ने 2011 में फिल्म 'सुगना' से डेब्यू किया था. वह भोजपुरी के लगभग सभी सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं. खेसारी लाल यादव के साथ उनकी कई सुपरहिट फिल्में आई हैं और दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी को खूब पसंद भी किया गया है. 

Featured Video Of The Day
Raghav Chadha Quits AAP: राघव के मुद्दे पर जब बीच डिबेट आपा खो बैठे AAP प्रवक्ता! | Sucherita Kukreti