काजल राघवानी बनीं प्रदीप पांडेय चिंटू की ‘पड़ोसन’, सोशल मीडिया पर फोटो हुईं वायरल

भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस काजल राघवानी प्रदीप पांडेय चिंटू की पड़ोसन बन गई हैं. चिंटू की ‘पड़ोसन’ काजल बनेंगी, जो हाल ही में चिंटू के साथ फिल्म ‘मुझे कुछ कहना है’ में साथ नजर आए थीं.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
Kajal Raghwani: काजल राघवानी बनीं चिंटू की 'पड़ोसन'
नई दिल्ली:

भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस काजल राघवानी प्रदीप पांडेय चिंटू की पड़ोसन बन गई हैं. चिंटू की ‘पड़ोसन' काजल बनेंगी, जो हाल ही में चिंटू के साथ फिल्म ‘मुझे कुछ कहना है' में साथ नजर आए थीं. इस खबर के आने के बाद से ही दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही हैं. ये तस्वीर उनकी  रियल लाइफ से नहीं, बल्कि रील लाइफ से है. दोनों जल्द ही नई भोजपुरी फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं, जिसका फर्स्ट लुक आउट किया गया है इस फिल्म का नाम ‘पड़ोसन'  है. फिल्म का निर्माण नेहा श्री इंटरटेनमेंट व अश्विनी शर्मा बैनर तले किया जा रहा है. फिल्म की निर्माता नेहा श्री और निर्देशक रितेश ठाकुर हैं.

भोजपुरी फिल्म ‘पड़ोसन' को लेकर निर्माता नेहा श्री ने कहा कि हमारी फिल्म सामाजिक मानदंडों को ध्यान में रख कर बनाई जा रही है, जिसे लोग अपनों के साथ बैठ कर देख सकेंगे. चिंटू की सामाजिक फिल्मों के दर्शकों के बीच अच्छी पकड़ है. काजल राघवानी भी भोजपुरी के चर्चित फेस हैं. दोनों कमाल के अदाकार हैं।. उन्होंने कहा कि हमारी फिल्म की कहानी कुछ ऐसी है कि इसमें इनके वाला कोई फिट नहीं आता. वैसे भी हम एक अच्छी और भोजपुरी के मान और मनोरंजन को आगे बढ़ाने वाली फिल्म लेकर आने वाले हैं. 

नेहा श्री ने बताया कि नाम ‘पड़ोसन' में  प्रदीप पांडेय चिंटू और काजल राघवानी के साथ संजय पांडे, प्रकाश जैस, ऋतु पांडेय, हीरा यादव, सी पी भट्ट, लोटा तिवारी, साहेब लालधारी जैसे मंझे हुए कलाकार नजर आएंगे. फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होगी.

VIDEO: एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा

Featured Video Of The Day
चुटूपालु घाटी में 2 किमी तक वाहनों को रौंदता चला गया बेकाबू ट्रक
Topics mentioned in this article
Kajal Raghwani
Pradeep Pandey Chintu
Padosan
Bhojpuri Film
Bhojpuri Cinema
Kajal Raghwani Photo
Kajal Raghwani Vial Photo
Kajal Raghwani Facebook
Kajal Raghwani News
Kajal Raghwani Instagram
Kajal Raghwani Net Worth
Kajal Raghwani Hit Song