Bhojpuri Holi Video 2020: रानी चटर्जी ने 'बलम पिचकारी' तो निरहुआ ने भोजपुरी गाने पर खेली होली, वीडियो हुआ वायरल

Bhojpuri Holi Video 2020: भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) और दिनेश लाल यादव निरहुआ (Nirahua) के ऐसे ही होली वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें वह होली (Holi Geet 2020) के मौके पर जमकर धमाल मचाते नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
Bhojpuri Holi Video 2020: रानी चटर्जी और निरहुआ के होली वीडियो का धमाल
नई दिल्ली:

Bhojpuri Holi Video 2020: भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) में होली की जबरदस्त धूम है. होली को लेकर जोरदार वीडियो सॉन्ग (Bhojpuri Video Song) रिलीज हो रहे हैं तो वहीं भोजपुरी सितारे टेक्नोलॉजी की मदद से बिना रंगों के ही धमाकेदार होली खेल रहे हैं. भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) और दिनेश लाल यादव निरहुआ (Nirahua) के ऐसे ही होली वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें वह होली (Holi Geet 2020) के मौके पर जमकर धमाल मचाते नजर आ रहे हैं. रानी चटर्जी जहां रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण को सुपरहिट सॉन्ग 'बलम पिचकारी' पर धूम मचा रही हैं, वहीं निरहुआ भोजपुरी होली सॉन्ग (Bhojpuri Holi Video 2020) पर हुड़दंग करते नजर आ रहे हैं. 

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के इन सुपरस्टार्स ने टिकटॉक की मदद से यह वीडियो बनाए हैं, और बिना रंगों के ही जबरदस्त अंदाज में होली खेल कर, भोजपुरी होली वीडियो तैयार किए हैं. इस तरह निरहुआ और रानी चटर्जी के फैन्स उनके इन वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं, इन वीडियो को लेकर फैन्स के दिलचस्प कमेंट भी आ रहे हैं.

Advertisement

यही नहीं, दोनों सितारों ने इन वीडियो के जरिये अपने फैन्स को होली (Happy Holi) की बधाई भी दी है. इस तरह सोशल मीडिया पर भोजपुरी सितारे जमकर होली मना रहे हैं, और इसका रंग चारों ओर छाया हुआ भी नजर आ रहा है. 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Raghav Chaddha Join BJP: टूट गई Arvind Kejriwal की पार्टी |Bharat Ki Baat Batata Hoon