नेटफ्लिक्स की 8 एपिसोड की ये सीरीज दुनियाभर में नंबर 1, आप भी कहेंगे 'बुजुर्गों की स्ट्रेंजर थिंग्स'

नेटफ्लिक्स की 8 एपिसोड की सीरीज द बरोज दुनियाभर मे मचा रही धमाल. ग्लोबल टॉप 10 चार्ट में नंबर वन पर. 21 मई को नेटफ्लिक्स पर हुई थी रिलीज. हॉरर के बादशाह स्टीफन किंग ने भी इसे देखने की सलाह दी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Netflix की ये वेब सीरीज दुनियाभर में टॉप पर
नेटफ्लिक्स
नई दिल्ली:

नेटफ्लिक्स पर इन दिनों वेब सीरीज ‘द बरोज' (The Boroughs) का जलवा है. स्ट्रेंजर थिंग्स के क्रिएटर्स डफर ब्रदर्स इस सीरीज के को-प्रोड्यूसर हैं. यह 8 एपिसोड वाली साइंस-फिक्शन हॉरर मिस्ट्री सीरीज रिलीज होते ही ग्लोबल चार्ट पर छा गई है. 21 मई 2026 को रिलीज हुई इस वेब सीरीज ने पहले हफ्ते में 56 लाख व्यूज हासिल किए हैं. इस तरह ग्लोबल टॉप 10 में नंबर 1 पर पहुंच गई है. फ्लिक्सपेट्रोल की ग्लोबल टॉप 10 की रिपोर्ट में भी यह पहले नंबर पर है.

‘द बरोज' की कहानी

‘द बरोज' सीरीज की कहानी न्यू मैक्सिको की रिटायरमेंट कम्युनिटी ‘की है. जहां सब कुछ परफेक्ट नजर आता है, लेकिन असल में एक खतरा वहीं मंडराता रहता है. सैम की पत्नी का निधन हाल ही में हुआ है और वह यहां आते हैं. उन्हें अहसास होता है कि कुछ गड़बड़ है. वे एक अनोखी टीम के साथ जुड़ते हैं. यह ग्रुप एक रहस्यमय शक्ति के खिलाफ लड़ाई लड़ता है. कहानी में हॉरर, सस्पेंस, इमोशन और हल्की-फुल्की कॉमेडी का मिश्रण है. मुख्य भूमिकाओं में अल्फ्रेड मोलिना, जीना डेविस, अल्फ्रे वुडार्ड, डेनिस ओ'हेयर, क्लार्क पीटर्स और बिल पुलमैन हैं.

नेटफ्लिक्स ओरिजिनल सीरीज 'द बरोज' हिंदी ट्रेलर

स्टीफन किंग ने कहा, जरूर देखें

डफर ब्रदर्स के अलावा सीरीज क्रिएटर्स जेफरी एडिस और विल मैथ्यूज हैं. 97 फीसदी रोटन टोमैटोज स्कोर के साथ ‘सर्टिफाइड फ्रेश' सीरीज खूब पसंद की जा रही है. इस सीरीज को देखने की सलाह तो हॉरर के मास्टर कहे जाने वाले राइटर स्टीफन किंग ने भी दी है. स्टीफन किंग ने थ्रेड्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "द बरोज़ (नेटफ्लिक्स) एकदम कमाल की सीरीज है. बोनस यह कि नेटफ्लिक्स होने की वजह से आप पूरे सीजन के सारे एपिसोड एक साथ देख सकते हैं. सच कहूं तो यह पूरी तरह से देखने लायक है."

Advertisement

यह भी पढ़ें: कौन हैं प्रीति मुकुंदन जिनके वीडियो हो रहे वायरल, इंजीनियर से बनीं सोशल मीडिया सेंसेशन

बुजुर्गों की स्ट्रेंजर थिंग्स

'द बरोज' को 'बुजुर्गों की स्ट्रेंजर थिंग्स' कहा जाए तो गलत नहीं होगा. सोशल मीडिया पर इसे ऐसा ही कुछ कहा जा रहा है. हालांकि इसके कुछ एपिसोड स्लो हो जाते हैं. लेकिन कहानी बांधकर रखती है. कुल मिलाकर यह नेटफ्लिक्स की इस साल की सबसे ताकतवर ओरिजिनल सीरीज में से एक है. इसके सीजन 2 की चर्चाएं पहले से ही शुरू हो चुकी हैं, क्रिएटर्स ने मल्टी-सीजन प्लान की बात कही थी.

यह भी पढ़ें: समीर का खुलासा, हीरो नंबर 1 के 'मैं तुझको भगा लाया हूं' गाने में थी लॉजिकल मिस्टेक

‘द बरोज' सिर्फ एक हॉरर शो नहीं, बल्कि उम्र, दोस्ती और बहादुरी की कहानी है. यह सीरीज साबित करती है कि अच्छी कहानी और शानदार कलाकारों के साथ कोई भी उम्र का किरदार दर्शकों को बांध सकता है. अगर आप सस्पेंस, साइ-फाई और इमोशनल ड्रामा पसंद करते हैं तो यह सीरीज आपके लिए परफेक्ट है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Ghaziabad Surya Murder Case का खौफनाक सच: पिता ने ही बेटे Asad को दी थी सूर्या को मारने की सुपारी
Topics mentioned in this article