हाइट में इशिता से भी हुईं लंबी ये है मोहब्बतें की छोटी रूही, दिव्यांका त्रिपाठी के साथ शेयर की फोटो, लोग बोले- हम बूढ़े हो गए

दिव्यांका त्रिपाठी मां बनने वाली हैं, जिसके चलते ये है मोहब्बतें की पूरी कास्ट पहुंचीं. वहीं फैंस की नजरें छोटी रूही यानी रुहानिका धवन पर पड़ी. 

विज्ञापन
Read Time: 1 min
ये है मोहब्बतें की रूही पहुंची दिव्यांका त्रिपाठी के बेबी शॉवर में
नई दिल्ली:

दिव्यांका त्रिपाठी, विवेक दहिया के साथ शादी के 10 साल बाद मां बनने वाली हैं. बीते महीने ही कपल ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को खुशखबरी देते हुए प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी. वहीं हाल ही में बेबी शॉवर का कपल आयोजन किया, जिसमें टीवी इंडस्ट्री के जाने माने सितारे पहुंचे. वहीं इसमें 'ये हैं मोहब्बतें' की पूरी टीम भी स्पॉट हुई. लेकिन फैंस की नजरें छोटी रूही यानी रुहानिका धवन पर पड़ी, जो अपनी इशिता मां से भी ज्यादा हाइट में लंबी और खूबसूरत हो गई हैं. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

ये है मोहब्बतें की रूही का लेटेस्ट वीडियो वायरल

एक्ट्रेस रुहानिका धवन ने दिव्यांका त्रिपाठी के बेबी शॉवर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की. इस पोस्ट के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, कहते हैं मां जिंदगी का बेस्ट पार्ट होती हैं और मुझे किस्मत से दो मिलीं. अपनी ऑन-स्क्रीन 'इशिमां' को ऑफ-स्क्रीन मां बनने की राह पर कदम रखते देखना. दिव्यांका त्रिपाठी जिस दिन हम मिले, उसी दिन से तुम मेरे लिए एक मां जैसी रही हो. इस सफर को तय करने के लिए मुझे आपसे ज्यादा कूल या प्रेरणादायक कोई और नजर नहीं आता. 

दिव्यांका त्रिपाठी के बेबी शॉवर में पहुंचे सितारे

Advertisement

दिव्यांका त्रिपाठी के बेबी शॉवर में टीवी के कई सेलेब्स भी देखे गए. रुहानिका के अलावा अमित टंडन, शिरीन मिर्जा, संदीप सिकंद, करणवीर ग्रोवर, धीरज धूपर, श्रद्धा आर्या, कुनिका सदानंद, आकांक्षा पुरी, और भारतीय फैशन डिजाइनर अर्चना कोचर को देखा गया. वहीं सोशल मीडिया पर कपल को बधाई दी.  

ये भी पढ़ें- तारक मेहता का उल्टा चश्मा की दयाबेन के रियल जेठालाल की 5 फोटो, बिजनेसमैन नहीं चार्टेड अकाउंटेंट से की है शादी, लाइमलाइट से हुईं दू

Advertisement
Featured Video Of The Day
Washington Hotel Firing: वॉशिंगटन होटल में फायरिंग पर पुलिस का बड़ा खुलासा | Breaking News