इस टीवी एक्टर की मां थी हिंदू, पिता क्रिश्चियन, बेटे ने कबूला इस्लाम, शादी को लेकर हुआ था जमकर विवाद, अब हैं 5 वक्त का नमाजी

इस एक्टर ने 2019 में इस्लाम अपनाया. इसके बाद 2022 में उन्होंने नूरान अली से शादी की. शादी के बाद कुछ लोगों ने आरोप लगाए कि उन्होंने दबाव में धर्म बदला.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
टीवी के इस फेमस एक्टर ने रमजान में कबूला था इस्लाम धर्म
नई दिल्ली:

टीवी एक्टर विवियन डीसेना ने हाल ही में अपने धर्म बदलने के फैसले के बारे में बात की. उन्होंने 2019 में रमज़ान के महीने में इस्लाम अपनाया. पहले वह ईसाई थे. उनका कहना है कि यह फैसला उन्होंने अपनी मर्जी से लिया था. इस बदलाव के बाद उनकी सोच और जिंदगी दोनों बदल गईं. अब वह पूरी श्रद्धा से इस्लाम का पालन करते हैं और रोज दिन में पांच बार नमाज़ पढ़ते हैं. उनके अनुसार, इससे उन्हें मन की शांति और सुकून मिलता है.
 

रमजान में ये डाइट करते हैं फॉलो

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में विवियन ने कहा कि रमज़ान उनके लिए बदलाव का महीना है. उन्होंने बताया, “मैं अपना रोज़ा तीन खजूर, एक गिलास दूध और पानी से खोलता हूं.” वह घर पर खजूर का दूध भी बनाते हैं, जिसमें खजूर, शहद, नट्स, ड्राई फ्रूट्स और फ्रेश फ्रूट्स मिलाते हैं. वह चीनी का इस्तेमाल नहीं करते, सिर्फ शहद डालते हैं.

रमजान  डिसिप्लिन और सेल्फ कंट्रोल सिखाता है

विवियन के मुताबिक रमज़ान सिर्फ भूखे रहने का नाम नहीं है. यह डिसिप्लिन और सेल्फ कंट्रोल सिखाता है. 30 दिनों तक वह कॉफी नहीं पीते. सुबह से शाम तक न खाना खाते हैं, न पानी पीते हैं. उनका मानना है कि इससे शरीर डिटॉक्स होता है और मन मजबूत बनता है. वह कहते हैं कि यह महीना इंसान को दूसरों के दुख समझना सिखाता है, खासकर उन लोगों का जो गरीबी में जीवन बिताते हैं.

Advertisement

शादी को लेकर हुआ जमकर विवाद

विवियन ने 2019 में इस्लाम अपनाया. इसके बाद 2022 में उन्होंने नूरान अली से शादी की. शादी के बाद कुछ लोगों ने आरोप लगाए कि उन्होंने दबाव में धर्म बदला. दोनों ने इन आरोपों को खारिज किया और कहा कि यह फैसला पूरी तरह विवियन का था. 2025 में Galatta India को दिए इंटरव्यू में नूरान ने बताया कि उन्होंने साफ कहा था कि वह अपने धर्म के बाहर शादी नहीं करेंगी. शुरुआत में उन्होंने दूरी बनाई क्योंकि वह नहीं चाहती थीं कि लोग समझें कि विवियन ने उनके लिए धर्म बदला.

एक बेटी के पिता हैं विवियन

आज विवियन और नूरान की एक बेटी है और वे निजी जीवन जी रहे हैं. विवियन का कहना है कि उनके लिए पांच वक्त की नमाज़ पढ़ना जरूरी है, सिर्फ रमज़ान में नहीं बल्कि पूरे साल.

Featured Video Of The Day
Bengal, Assam समेत 5 राज्यों में चुनाव तारीखों का ऐलान आज, EC की 4 बजे Press Conference | BREAKING