रैप-पॉप ट्रेंड के बीच सोशल मीडिया पर छाया 'तू जप ले राधा राधा' भजन, 1 करोड़ व्यूज पार कृष्णप्रिया का गाना

सोशल मीडिया की दुनिया में जहां हर दिन नए गाने ट्रेंड होते हैं, वहीं इस वक्त एक भजन ने पूरी डिजिटल दुनिया पर कब्जा कर लिया है. 'तू जप ले राधा राधा' सिर्फ एक आध्यात्मिक गीत नहीं रहा, बल्कि अब यह बॉलीवुड और सोशल मीडिया दोनों की दुनिया में नया ट्रेंड बन चुका है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

सोशल मीडिया की दुनिया में जहां हर दिन नए गाने ट्रेंड होते हैं, वहीं इस वक्त एक भजन ने पूरी डिजिटल दुनिया पर कब्जा कर लिया है. 'तू जप ले राधा राधा' सिर्फ एक आध्यात्मिक गीत नहीं रहा, बल्कि अब यह बॉलीवुड और सोशल मीडिया दोनों की दुनिया में नया ट्रेंड बन चुका है. इंस्टाग्राम रील्स से लेकर यूट्यूब शॉर्ट्स तक, हर जगह 'राधा राधा' की गूंज सुनाई दे रही है. इस भजन को आवाज दी है आध्यात्मिक वक्ता देवी कृष्णप्रिया ने, जिनकी मधुर आवाज ने इसे लाखों दिलों तक पहुंचा दिया है. खास बात यह है कि यह भजन यूट्यूब पर 11 मिलियन (1.1 करोड़) से ज्यादा व्यूज पार कर चुका है और लगातार तेजी से वायरल हो रहा है.

बॉलीवुड में भी छाया 'राधा राधा' ट्रेंड

दिलचस्प बात यह है कि अब यह ट्रेंड सिर्फ भक्ति तक सीमित नहीं रहा. कई बॉलीवुड सेलेब्स और इन्फ्लुएंसर्स इस भजन पर रील्स बना रहे हैं. मोटिवेशनल वीडियो, लाइफ कोट्स और यहां तक कि ट्रैवल व्लॉग्स में भी 'राधा राधा' का बैकग्राउंड म्यूजिक इस्तेमाल किया जा रहा है. जिस तरह कभी बॉलीवुड में भक्ति गीत फिल्मों का हिस्सा हुआ करते थे, उसी तरह अब सोशल मीडिया के जरिए यह भजन नई पीढ़ी तक पहुंच रहा है.

Gen Z को क्यों पसंद आ रहा है ये भजन?

भागदौड़ भरी जिंदगी, काम का दबाव और सोशल मीडिया की भागमभाग के बीच 'तू जप ले राधा राधा' लोगों को एक सुकून भरा एहसास दे रहा है. इस भजन का संदेश बेहद सरल है- राधा नाम का जाप मन को शांति देता है और तनाव को कम करता है. यही वजह है कि Gen Z इसे पॉजिटिव वाइब के रूप में अपना रही है.

11 मिलियन व्यूज, बदलती सोच का संकेत

आज के दौर में जब रैप और पॉप गाने चार्ट्स पर छाए रहते हैं, ऐसे में किसी भजन का 11 मिलियन पार करना अपने आप में बड़ी बात है. यह दिखाता है कि नई पीढ़ी आध्यात्मिकता से दूर नहीं है, बल्कि उसे अपने अंदाज में अपना रही है. तू जप ले राधा राधा अब सिर्फ एक भजन नहीं, बल्कि डिजिटल युग में भक्ति और बॉलीवुड ट्रेंड का नया संगम बन चुका है.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: Donald Trump की युद्ध नीति पर समर्थक क्या बोले? | NDTV India