90s का वो शो, जो बच्चे-बड़ों सभी का था पसंदीदा, आज भी यूट्यूब पर देखते हैं लोग, IMDb पर टॉप रेटिंग

90 के दशक में टेलीविजन का खासा क्रेज था. बड़े-बुढ़े-बच्चे टीवी शोज देखा करते थे और सबकी पसंद के शोज आते थे. तब टीवी नया- नया था. इसकी खास बात यह थी कि इसके शोज पारिवारिक होते थे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
90s का शो जो बच्चे-बड़ों सभी का था पसंदीदा
नई दिल्ली:

90 के दशक में टेलीविजन का खासा क्रेज था. बड़े-बुढ़े-बच्चे टीवी शोज देखा करते थे और सबकी पसंद के शोज आते थे. तब टीवी नया- नया था. इसकी खास बात यह थी कि इसके शोज पारिवारिक होते थे, जिसे सभी साथ बैठकर देख सकते थे. कई शोज ऐसे हैं, जिसे आज भी दर्शक यूट्यूब पर देखकर पुरानी यादें ताजा करते हैं. आज हम बात कर रहे हैं, ऐसे ही एक शो के बारे  में, शो की कहानी ने इसे दूरदर्शन का पसंदीदा शो बना दिया. यह 90 के दशक में टीवी पर आता था. इसका डायरेक्शन टी एस नागभराणा ने किया था.

35 साल पहले आया यह शो 
हम बात कर रहे हैं पसंदीदा शो 'तेनाली राम' की, जो 1990 में आया था. इस शो की कहानी विजयनगर साम्राज्य के चतुर-चालक विदूषक तेनाली पर आधारित थी. इसमें विजय कश्यप ने मुख्य भूमिका निभाई थी. यह कमला लक्ष्मण की छोटी कहानियों पर आधारित थी. इसके कुल 12 एपिसोड आए थे. हर एपिसोड की अपनी अलग कहानी थी, यह आज तक यादगार बना हुआ है.  शो में विजय कश्यप ने तेनाली राम का किरदार निभाया था, जबकि संध्या सुदाकर ने सीता का किरदार और अनंग देसाई ने राजा कृष्णदेवराय का किरदार निभाया था. अपनी बेहतरीन एक्टिंग ने इन कलाकारों ने दर्शकों का दिल जीत लिया.

रामकृष्ण की तेनाली से विजयनगर तक की यात्रा को दर्शाया गया है. रामकृष्ण, जिन्हें तेनाली रामा के नाम से भी जाना जाता है, वे राजा कृष्णदेवराय के दरबार में सम्मानित कवि थे जो अपनी असाधारण बुद्धि और हास्य की भावना के लिए प्रसिद्ध थे.

12 एपिसोड में कहानी
यह रामकृष्ण की तेनाली से विजयनगर तक की यात्रा को दर्शाया गया है. रामकृष्ण, जिन्हें तेनाली रामा के नाम से भी जाना जाता है, वे राजा कृष्णदेवराय के दरबार में सम्मानित कवि थे जो अपनी असाधारण बुद्धि और हास्य की भावना के लिए प्रसिद्ध थे. शो में 16वीं सदी के मशहूर कवि तेनाली रामकृष्ण की हाजिरजवाबी, मजेदार और समझदारी भरी कहानियां दर्शकों को काफी पसंद आई थीं. शो तेनाली में एक आलसी नौजवान से लेकर हम्पी में राजा कृष्णदेवराय के दरबार में एक जाने-माने विद्वान और विदूषक बनने तक के उनके सफर को दिखाता है.  

Advertisement

IMDb पर टॉप रेटिंग 
इस शो को IMDb ने 7.6 रेटिंग दी है. यह शो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आया. साफ-सुथरा और  ज्ञानदर्द्धक  कंटेंट के कारण यह हर वर्ग का पसंदीदा बन गया. 
 

Featured Video Of The Day
Israel Hezbollah War | लेबनान-इजरायल में Ceasefire के बाद घर लौट रहे लोग | NDTV Ground Report