दीपिका कक्कड़ की सर्जरी रही सक्सेसफुल, पति शोएब ने बताया- थोड़े दर्द में हैं

Dipika Kakar Health Update: दीपिका कक्कड़ की हेल्थ को लेकर उनके पति और टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम ने अपडेट दिया है. उन्होंने बताया कि दीपिका की सर्जरी हो चुकी है और वह स्वस्थ हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Dipika Kakar Health Update: शोएब इब्राहिम ने दीपिका कक्कड़ की सेहत को लेकर दी अपडेट
Social Media
नई दिल्ली:

Dipika Kakar Health Update: दीपिका कक्कड़ की हेल्थ को लेकर उनके पति और टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम ने अपडेट दिया है. शोएब ने बताया था कि दीपिका के पेट में एक सिस्ट हो गया और जल्द ही उनकी सर्जरी होने वाली है. अब लेटेस्ट खबर ये है कि दीपिका की सर्जरी हो चुकी है और वह स्वस्थ हैं. हाल में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी जो प्रोसेस होनी थी वह भी हो चुकी है. मंगलवार 24 फरवरी को शोएब ने इस दर्दभरे सफर को दिखाते हुए एक नया YouTube व्लॉग पोस्ट किया और साथ ही अपनी शादी की आठवीं सालगिरह भी मनाई. इसके साथ ही उन्होंने हेल्थ अपडेट देते हुए बताया कि सर्जरी अच्छी रही.

शोएब इब्राहिम ने क्या कहा

शोएब ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, “अल्लाह के करम से और आपकी सबकी दुआओं से दीपिका का प्रोसीजर हो गया है. सब ठीक रहा. वह भी ठीक हैं बस थोड़े दर्द में हैं लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है. आप सभी की दुआओं के लिए एक बार फिर धन्यवाद.”

शोएब ने अपने YouTube चैनल पर एक नया व्लॉग भी पोस्ट किया. इसमें उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने रमजान के दौरान चीजों को सिंपल रखा और साथ में अपना रोजा तोड़ा. शोएब और दीपिका ने सारा खाना साथ में बनाया और किचन में एक प्यारा सा मोमेंट शेयर किया जब उन्होंने दीपिका को हैप्पी एनिवर्सरी विश किया.

अगले दिन दोनों हॉस्पिटल के लिए निकल गए. दीपिका को हॉस्पिटल के बेड पर इंतजार करती दिखीं. उनके साथ शोएब भी थे. बाद में उन्होंने जानकारी दी कि प्रोसीजर ठीक रहा और सिस्ट हटाने के बाद डॉक्टर ने उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा है.

Advertisement

दीपिका ने कैंसर से भी लड़ी जंग

दीपिका पिछले कुछ महीनों से स्टेज 2 लिवर कैंसर से जूझ रही हैं. जून 2025 में ससुराल सिमर का एक्टर ने ट्यूमर हटाने की सर्जरी करवाई थी. तब से दीपिका अपने YouTube चैनल पर हेल्थ जर्नी, कीमोथेरेपी के अपने एक्सपीरियंस, अपने इमोशनल उतार-चढ़ाव और रिकवरी की प्रोग्रेस बताती रहती हैं. वह और शोएब दोनों रेगुलर अपने-अपने व्लॉग पर अपडेट पोस्ट करते हैं, जिससे फैंस करीब से जुड़े रहते हैं और उन्हें जानकारी मिलती रहती है.

Featured Video Of The Day
Assam Election 2026: असम में वोटों का खेल! कौन किसे भेजेगा जेल? | BJP Vs Congress | Teen Ka Tarkash