शीजान खान की बहन ने लगाए तुनीशा शर्मा की मां पर आरोप, कहा- वह नहीं चाहती थीं कि शीजान के साथ उसकी शादी हो

शीजान के परिवार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए तुनिशा शर्मा की मां पर कई आरोप लगा दिए है. इतना ही नहीं शीजान के वकील ने कहा है कि तुनिशा को मां का प्यार नहीं मिला है.

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
शीजान खान की बहन ने लगाए तुनिशा शर्मा की मां पर इल्जाम
नई दिल्ली:

सीरियल 'अलीबाबा दास्तान ए काबुल' की लीड एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की मौत का राज गहराता जा रहा है. जहां एक्ट्रेस की मौत के आरोप में उनके को-स्टार शीजान खान को जमानत नहीं मिल रही है तो वहीं दोनों एक्टर्स के परिवार वाले एक-दूसरे पर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं. इसी बीच शीजान के परिवार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए तुनिशा शर्मा की मां पर कई इल्जाम लगा दिए है. इतना ही नहीं शीजान के वकील ने कहा है कि तुनिशा को मां का प्यार नहीं मिला है. इसके अलावा भी शीजान खान की बहन और वकील ने एक्ट्रेस की मां पर कई आरोप लगाए हैं.

शीजान की फैमिली ने लगाए तुनिशा की मां पर इल्जाम

कुछ देर पहले शीजान खान की मां और दोनों बहनों ने तुनिशा शर्मा की मां पर कई सारे आरोप लगाते हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. दरअसल, इसमें शीजान के वकील ने कहा, ‘'तुनिशा को मां का प्यार कभी नहीं मिला है. अगर उन्हें परिवार और मां से वह प्यार मिला होता तो वह प्यार बाहर नहीं ढूंढती. तुनिशा की मां और संजीव कौशल उनके पैसों को पूरा कंट्रोल करते थे.

इतना ही नहीं वकील ने यह भी कहा है कि ‘' तुनिशा के पिता के देहांत के बाद वह परेशान रहती थीं और संजीव कौशल और तुनिशा की मां के साथ क्या रिश्ता है इसकी पुलिस जांच कर रही है. वहीं शीजान की बहन ने कहा, ''तुनिशा की मां नहीं चाहती थी कि शीजान के साथ उसकी शादी हो.''   

Advertisement

बता दें, तुनिशा शर्मा और शीजान खान की मां के बीच हुई बातचीत की कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ऑडियो को सुनने के बाद फैंस हैरान हैं और इस मुश्किल में हैं कि किस पर भरोसा किया जाए और किस पर नहीं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bengal Elections 2026: Yogi के 'सिंघम' IPS Ajay Pal Sharma को जहांगीर का चैलेंज!