20 साल में इतने बदल गए 'संजीवनी' के डॉक्टर अमन, 41 साल की उम्र में अर्जुन पुंज की तस्वीरें देख फैंस कहेंगे- क्या ये वही हैं

Sanjeevani: स्टार प्लस के फेमस शो संजीवनी में डॉक्टर अमन की भूमिका निभाने वाले एक्टर अर्जुन पुंज तो आपको याद होंगे. लेकिन इतने सालों में उनका लुक कितना बदल गया है, आइए हम आपको दिखाते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
Sanjeevani: संजीवनी के डॉक्टर अमन यानी अर्जुन पुंज का बदला लुक
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • साल 2002 में संजीवनी सीरियल रहा हिट
  • संजीवनी के डॉक्टर अमन का बदला लुक
  • अर्जुन पुंज अब कुछ दिखते हैं ऐसे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

टेलीविजन इंडस्ट्री में ऐसे कई सारे एक्टर हैं, जिन्होंने टीवी पर आईकॉनिक रोल प्ले किया, उन्हीं में से एक है संजीवनी में डॉक्टर अमन की भूमिका निभाने वाले एक्टर अर्जुन पुंज. जी हां, स्टार प्लस पर साल 2002 में डॉक्टरों पर एक डेली सोप बनाया गया था, जिसका नाम था संजीवनी. इसमें डॉक्टर अमन की भूमिका निभाने वाले अर्जुन पुंज ने इस किरदार में जान डाल दी थी और आज भी उन्हें डॉक्टर अमन के नाम से ही जाना जाता है, लेकिन इतने सालों में डॉक्टर अमन का रूप कितना बदल गया और अब वो कैसे दिखने लगे हैं आइए हम आपको बताते हैं.

इस तस्वीर को जरा गौर से देखिए इंटेंस लुक में बढ़े हुए बाल और बढ़ी हुई दाढ़ी के साथ नजर आ रहे ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि संजीवनी सीरियल के डॉक्टर अमन यानी कि एक्टर अर्जुन पुंज ही है, जिसमें वो काफी डिफरेंट नजर आ रहे हैं.

अब जरा अर्जुन पुंज के इस 20 साल पुराने वीडियो को देखिए, जिसमें वो  काफी क्यूट और यंग दिख रहे हैं.

अर्जुन पुंज टेलीविजन के मशहूर एक्टरों में से एक रहे हैं, उन्होंने 2001 में बॉलीवुड फिल्म तेरे लिए से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके अलावा वो टाइम पास और 123 फिल्म में भी सपोर्टिंग एक्टर के रूप में नजर आ चुके हैं.अर्जुन पुंज के टेलीविजन करियर की बात की जाए तो उन्होंने 2003 में संजीवनी सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की थी, इसके बाद वह आहट, वो रहने वाली महलों की, नच बलिए, साथी रे, अर्जुन और दीया और बाती हम में भी नजर आ चुके हैं.

Advertisement

अर्जुन पुंज की पर्सनल लाइफ की बात की जाए तो उन्होंने 2006 में टीवी एक्ट्रेस गुरदीप कोहली के साथ 7 फेरे लिए थे. उनके दो बच्चे भी हैं, जिनके साथ अर्जुन अक्सर अपने वीडियो और फोटो शेयर करते रहते हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Gujarat Flood: गुजरात के किसान की दर्दभरी कहानी, खेत और घर सब पानी-पानी | Weather Update