पहली बार बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए रुबीना दिलैक ने शेयर की फोटो, तो फैन्स ने कर दी ये डिमांड 

रुबीना पति अभिनव शुक्ला के साथ वेकेशन मनाने अमेरिका गई हैं, जहां से दोनों ने कई तस्वीरें साझा कीं. इस बीच रुबीना ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया. इस तस्वीर में रुबीना के चेहरे पर प्रेगनेंसी ग्लो भी साफ नजर आ रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
रुबीना दिलैक ने शेयर की बेबी बंप की फोटोज
नई दिल्ली:

रुबीना दिलैक इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी प्रेगनेंसी अनाउंस की थी, जिसके बाद से वे लगातार सोशल मीडिया पर नई-नई तस्वीरें शेयर कर रही हैं. अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए रुबीना ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. रुबीना पति अभिनव शुक्ला के साथ वेकेशन मनाने अमेरिका गई हैं, जहां से दोनों ने कई तस्वीरें साझा कीं. इस बीच रुबीना ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया. इस तस्वीर में रुबीना के चेहरे पर प्रेगनेंसी ग्लो भी साफ नजर आ रहा है.

रुबीना ने जो फोटोज अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की हैं, उसमें उन्हें ब्लैक आउटफिट में देखा जा सकता है. इस ड्रेस में उनका बेबी बंप साफ दिख रहा है. रुबीना ने अपने हाथों में लेदर की जैकेट पकड़ रखी है. इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, 'मामाकाडो हैशटैग वाइब्स'. रुबीना की इन तस्वीरों को फैन्स के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री के सेलेब्स भी पसंद कर रहे हैं. अली गोनी, अबीगैल पांडे, आकांक्षा सिंह जैसे सितारों ने पोस्ट पर कमेंट किया है. किसी ने दिल इमोजी तो किसी ने फायर इमोजी पोस्ट किया है.

वहीं, रुबीना दिलैक के फैन्स ने एक्ट्रेस पर प्यार की बरसात कर दी. एक फैन ने लिखा, 'नजर ना लगे आपको किसी की'. तो एक अन्य ने लिखा, 'भगवान आपकी प्रेग्नेंसी और डिलीवरी को बेहतर और सरल करे!!'. एक और फैन ने लिखा है, 'प्रिय रूबी, आप पर प्रेग्नेंसी ग्लो दिख रहा है'. एक और फैन लिखते हैं, 'आप अच्छी एक्ट्रेस की तरह, एक प्यारी मां होंगी'. एक और फैन ने लिखा है, 'हमें तो जुड़वां चाहिए'.

Advertisement

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bengal Elections 2026: Yogi के 'सिंघम' IPS Ajay Pal Sharma को जहांगीर का चैलेंज!