27 साल पहले दर्शकों को हंसाने के लिए इस शो में खूब मार खाते थे राजपाल यादव, कॉमेडियन की मां हो गई थी परेशान, IMDb पर रेटिंग 8.8

हम बात कर रहे है दूरदर्शन पर आने वाले प्रकाश झा के शो की. यह शो उस दौर में घर घर पसंद किया जाता था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जब छोटे पर्दे से राजपाल यादव ने बना ली थी बड़ी पहचान
नई दिल्ली:

राजपाल यादव बीते महीने काफी चर्चा में रहे. जेल जाने को लेकर और फिर जेल से आने के बाद उनके बयान सुर्खियों में रहे. 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में एक्टर को जेल जाना पड़ा था. हालांकि अब वह जेल से बाहर हैं और आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. राजपाल यादव का जन्म 16 मार्च 1971 को हुआ था, वह आज 55 साल के हो गए हैं. आज हम राजपाल यादव के उन दिनों की बात करने जा रहे हैं, जब वह फिल्मी दुनिया का बड़ा नाम नहीं थे. तब एक टीवी शो ने उन्हें ऐसी पहचान दी कि फिल्मी सितारों पर भी भारी पड़ गए. हम बात कर रहे है दूरदर्शन पर आने वाले प्रकाश झा के शो  'मुंगेरी के भाई नौरंगीलाल' की.

90 के दशक में खूब पॉपुलर हुआ शो

'मुंगेरी के भाई नौरंगीलाल' शो में राजपाल मुख्य भूमिका में थे. इस शो ने आते ही दर्शकों के दिल में अपनी जगह बना ली, क्योंकि ये 90 के दशक के मशहूर शो  'मुंगेरीलाल के हसीन सपने' का सीक्वल था. साल 1999 में इस शो का टेलीकास्ट शुरू हुआ और से उस दौर के सबसे हिट शोज में शामिल हुए. राजपाल की एक्टिंग, उनकी कॉमिक टाइमिंग और बॉडी लैंग्वेज कुछ ऐसी थी कि हर कोई उन्हें देख हंसने को मजबूर हो जाता. उनका किरदार नौरंगीलाल दिन में सपने देखा करता था और सपने में कुछ ऐसा होता कि हंसी फूट पड़ती.

फिल्मी सितारों पर भारी पड़े राजपाल

राजपाल यादव ने शो को लेकर एक मजेदार किस्सा एक बार शेयर किया था. उन्होंने कहा कि 1999 में उन्हें रवीना टंडन और मनोज बाजपेयी के साथ शूल फिल्म मिली थी. फिल्म की शूटिंग बिहार में हो रही थी. शूटिंग के दौरान करीब 5 लाख लोग वहां सितारों को और शूटिंग देखने के लिए पहुंच गए थे. भीड़ काफी एक्साइटेड थी, सत्या के बाद मनोज बड़े स्टार बन चुके थे. वहीं रवीना भी उस दौर की बड़ी अभिनेत्री थी. हालांकि शूट के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि सब चौंक गए. मनोज बाजपेयी और रवीना टंडन की मौजूदगी में भी शूटिंग देखने पहुंची भीड़ नौरंगी-नौरंगी कर चिल्लाने लगी. जिससे ये साबित हुआ कि राजपाल तब छोटे पर्दे से ही कितने पॉपुलर हो गए थे.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War | Bharat Ki Baat Batata Hoon: ईरान नहीं रूस में है Mojtaba Khamenei?