30 साल की हुईं नागिन 6 एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश, बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा और फैमिली संग मनाया बर्थडे, देखें PICS

नागिन 6 एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश को बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के साथ एक्ट्रेस के 30वें बर्थडे सेलिब्रेशन के चलते स्पॉट हुए.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
तेजस्वी प्रकाश ने करण कुंद्रा और फैमिली संग मनाया बर्थडे
नई दिल्ली:

तेजस्वी प्रकाश 10 जून यानी आज अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. इसी के चलते बर्थडे ईवनिंग पर उन्हें एक्टर बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा और फैमिली के साथ स्पॉट किया गया. इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने फैमिली के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. वहीं जमकर बिग बॉस 15 विनर पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं.  

बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने लाल रंग की ड्रेस को चुना, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं. जबकि करण कुंद्रा सिंपल कैजुअल लुक में नजर आए.

पैपराजी द्वारा दिए बर्थडे केक को मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर काटते हुए भी नजर आए. इससे पहले दिन में एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने शूट पर भी पैपराजी के साथ अपना जन्मदिन मनाया था, जिसकी तस्वीरों में उन्हें केक काटते हुए देखा जा सकता है. 

गौरतलब है कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की लव स्टोरी बिग बॉस 15 के घर में रहने के दौरान शुरू हुई थी, जिसके बाद वह दोनों के साथ अक्सर स्पॉट होते हुए नजर आए. वहीं अब फैंस उनसे शादी कब कर रहे हैं. यह सवाल अक्सर पूछते हुए नजर आते हैं. 

Advertisement

वर्कफ्रंट की बात करें तो तेजस्वी प्रकाश टीवी सीरियल और रियलिटी शो का हिस्सा रह चुकी हैं, जिसके चलते वह काफी पॉपुलर है. वहीं हाल ही में रोहित शेट्टी के साथ उनकी एक मराठी फिल्म भी आई थी. करण कुंद्रा की बात करें तो वह इन दिनों द वैम्पायर डायरीज के हिंदी अडैप्शन तेरे इश्क में घायल में नजर आ रहे हैं.

जानें कैसी है शाहिद कपूर की फिल्म 'ब्लडी डैडी'

Featured Video Of The Day
Punjab Elections: पंजाब में AAP सरकार ने क्या-क्या किया? NDTV पर CM Bhagwant Mann EXCLUSIVE