Monalisa Video: मोनालीसा ने अनुपमा के वायरल 'मारूंगी' डायलॉग पर बनाई रील, एक्टिंग देख कायल हुए फैन बोले- अनुपमा फेल कर दी

Monalisa Video: मोनालीसा ने टीवी की पॉपुलर बहू अनुपमा के एक वायरल डायलॉग पर रील बनाई है. इस रील को देख हर कोई मोना की एक्टिंग की तारीफ कर रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Monalisa Video: मोनालीसा बनी अनुपमा, देखें वीडियो
Social Media
नई दिल्ली:

Monalisa Video: महाकुंभ वाली मोनालिसा के जितने रंग देखने हों आप उनके इंस्टा प्रोफाइल पर उनकी पर्सनैलिटी और अदाकारी के हर रंग और हर अंदाज देख सकते हैं. वे रील बनाने के मामले में एक्टिव हैं. कभी किसी गाने पर लिपसिंक करती नजर आती हैं तो कभी एक्टिंग. फिलहाल अपने लेटेस्ट वीडियो में भी वो एक्टिंग करती नजर आ रही हैं लेकिन इस बार उन्होंने फिल्म नहीं टीवी की पॉपुलर बहू और पॉपुलर शो अनुपमा का डायलॉग पकड़ा. अनुपमा का वही वायरल डायलॉग जिसमें वह अलग अलग तरीकों से मारने की व्याख्या करती नजर आ रही हैं. मोना की एक्टिंग देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी कि क्या अंदाज पकड़ा है. दरअसल डायलॉग ही ऐसा है कि क्या ही कहा जाए लेकिन मोना ने एक्टिंग शानदार की है.

सोशल मीडिया पर आए ऐसे कमेंट्स

मोनालीसा ने वीडियो शेयर किया तो कमेंट करने वालों की भी कमी नहीं थी. इंस्टा यूजर्स मोना की एक्टिंग की तारीफ करने लगे. एक ने लिखा, मोनालीसा जी एक्टिंग में इम्प्रूवमेंट है. एक ने लिखा, क्या बात है नाइस एक्टिंग.एक ने कमेंट किया, अरे यार कोई अनुपमा को टैग कर दो. एक ने लिखा, आज पहली बार मोनालीसा का इतना अच्छा वीडियो मिला. एक ने लिखा, अनुपमा फेल कर दी. इन कमेंट्स में ज्यादातर लोग ऐसे थे जिन्होंने मोना की एक्टिंग में सुधार को सराहा. 

वर्कफ्रंट पर क्या कर रही हैं मोनालीसा?

मोनालीसा की फिल्म डायरीज ऑफ मणिपुर की शूटिंग खत्म हो चुकी है. सनोज मिश्रा के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म मोनालीसा की पहली फिल्म है. इसके अलावा इस बीच मोना ने कई म्यूजिक वीडियोज में काम किया. इवेंट्स में मोना शामिल होती रही हैं. इस सबसे अलग सोशल मीडिया तो है ही. वहां मोनालीसा ने कंटेंट की कभी कमी नहीं होने दी आप भी देखेंगे उनका लेटेस्ट वीडियो.

यहां देखें मोनालीसा का अनुपमा वाला वीडियो

Featured Video Of The Day
Iran Missile Attack on US Base Diego Garcia: क्या ईरान के पास है 4000 KM Range Ballistic Missile?