Hania Aamir Bilal Abbas Meri Zindagi Hai Tu episode 31 : पाकिस्तानी ड्रामा मेरी जिंदगी है तू अपने आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ रहा है. अब एपिसोड 31 को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता है. खासकर भारत में रहने वाले फैंस इसकी रिलीज डेट, टाइम और यह कहां देखा जा सकता है. इसके बारे में जानकारी चाहते हैं. हाल ही में रमजान के कारण शो का एयरटाइम बदल दिया गया है, जिससे कई दर्शक कन्फ्यूज हो गए हैं. ऐसे में एपिसोड 31 की नई डेट और टाइम को लेकर चर्चा तेज हो गई है.
मेरी ज़िंदगी है तू का प्लॉट क्या है?
शो में हानिया आमिर और बिलाल अब्बास खान लीड रोल में हैं. इस जोड़ी को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था. कहानी आयरा और काम्यार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनके रिश्ते में प्यार, स्ट्रेंथ और इमोशनल उतार-चढ़ाव और शादी के बाद की मुश्किलें हैं. कभी हल्की-फुल्की लड़ाई, कभी इमोशनल सीन, इन सबने दर्शकों को शुरू से ही बांधे रखा है. हर नए ट्विस्ट के साथ कहानी और दिलचस्प होती गई, यही वजह है कि इस ड्रामा ने आज के पॉपुलर शोज में अपनी जगह बनाए रखी है.
एपिसोड 31 की रिलीज़ को लेकर एक बड़ा बदलाव किया गया है. पहले यह शो हफ़्ते में दो बार शुक्रवार और शनिवार को आता था, लेकिन अब रमजान के खास प्रोग्राम की वजह से इसका शेड्यूल बदल दिया गया है.
मेरी ज़िंदगी है तू एपिसोड 31 इंडिया में कब रिलीज़ होगा?
अब नए एपिसोड सिर्फ़ शनिवार को रिलीज होंगे. पहले प्लान था कि एपिसोड 31 शुक्रवार, 20 फरवरी को यूट्यूब पर रिलीज किया जाएगा और बाद में डेलीमोशन पर डाला जाएगा. लेकिन अब प्लान बदल गया है. नई जानकारी के मुताबिक, एपिसोड 31 शनिवार, 21 फरवरी को ARY डिजिटल के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ होगा.
मेरी ज़िंदगी है तू एपिसोड 31 इंडिया में कब और कहां देखें?
रिलीज़ टाइमिंग की बात करें तो पाकिस्तान में यह एपिसोड शनिवार रात 10:30 बजे (पाकिस्तानी टाइम) एयर होगा. चैनल ने अपना रेगुलर लेट-नाइट स्लॉट रखा है. इंडियन दर्शकों के लिए यह टाइम रात 11:30 बजे (इंडियन टाइम) होगा. इसका मतलब है कि इंडिया में फैंस को शनिवार देर रात तक इंतज़ार करना होगा. इस टाइम तक दर्शक एपिसोड ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं.
इंडिया में दर्शक एपिसोड को टॉप पाकिस्तानी ड्रामा नाम के YouTube चैनल पर देख सकते हैं, जहां शो के नए एपिसोड आमतौर पर अपलोड किए जाते हैं. इसके अलावा, बाद में यह एपिसोड डेलीमोशन पर भी अवेलेबल होगा, ताकि जो दर्शक YouTube पर नहीं देख सकते, वे इसे वहां देख सकें.