भारत में टीवी आने के बाद दूरदर्शन का निर्माण हुआ और तब जाकर देश में सीरियल का प्रसारण हुआ. शुरुआती समय था और ज्यादा सीरियल नहीं थे. दूरदर्शन पर ज्यादातर समाचार आते थे और फिर आया शो हम लोग. इसी दौरान महाभारत और रामायण जैसे शो आए और दूरदर्शन का विस्तार हुआ. इसके बाद दूरदर्शन पर टीवी शो और सीरियल की भरमार होने लगी. दूरदर्शन लोगों के मनोरंजन का जरिया बन गया और 90 के दशक तक आते-आते दूरदर्शन ने अपने दर्शकों की अलग दुनिया बना ली. धीरे-धीरे इस पर पुरानी फिल्में आना शुरू होने लगीं. लेकिन यह शो दूरदर्शन समय से प्रसारित होता था और इसे दूरदर्शन का पहला शो माना जाता है. लेकिन बहुत कम जानते हैं कि हम लोग दूरदर्शन का पहला शो नहीं है, क्योंकि इससे पहले भी एक शो आया था.
दूरदर्शन का पहला शो
इस शो का नाम लड्डू सिंह टैक्सी ड्राइवर था, जिसके बारे में आधे से ज्यादा हिंदुस्तान जानता तक नहीं है. यह शो हम लोग से 8 साल पहले टेलीकास्ट हुआ था. लड्डू सिंह टैक्सी ड्राइवर साल 1976 में दूरदर्शन पर टेलीकास्ट हुआ था और यह भारत में टीवी की दुनिया का पहला शो माना जाता है. इसके 8 साल बाद 1984 में टीवी शो हम लोग ऑन एयर हुआ था. हम लोग समेत कई दूरदर्शन का रीटेलीकास्ट हुआ, लेकिन लड्डू सिंह का कभी भी रीटेलीकास्ट नहीं हुआ. इसकी बड़ी वजह यह है कि इस शो के डीडी आर्काइव्स में सारे एपिसोड उपलब्ध नहीं हैं. कहा जाता है कि शो के सभी रिकॉर्ड या तो खराब हो गए हैं या कहीं गुम हो गए हैं. ऐसे अब यह शो कभी भी दोबारा देखने को नहीं मिलेगा.
शो के होने जा रहे 50 साल
यह शो मौजूदा साल में अपने 50 साल पूरे करने जा रहा है. यह एक कॉमेडी शो था, जो हंसाने के साथ-साथ लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी नई-नई सीख भी देता था. यह एक फैमिली शा था, जिस पूरा परिवार साथ में बैठकर देखता था. इस शो से जुड़े कई रेडिट पोस्ट भी सामने आ चुके है, जिसमें पेंटल को देखा जा रहा है. कंवलजीत पेंटल ने शो में लड्डू सिंह का मजेदार रोल प्ले किया था. शो में पेंटल का लुक सिर पर टोपी और गले में रूमाल बांधे नजर आता था. पेंटल ने इस शो में अपने कॉमेडी से दर्शकों को खूब मनोरंजन किया था.