'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' इन दिनों नए-नए ट्विस्ट और टर्न से गुजर रहा है. जहां परिवार में एक ओर मुन्नी और रितिक की शादी तैयारियां कर रह है तो वहीं करण और नंदिनी का रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया है. इन सबके बीच परिवार की एक युवा सदस्य अपनी जान देने की कोशिश करती है. वह छत पर चढ़ कर कूदने की कोशिश करती दिखती है. लेकिन अंजाम क्या होता है ये आगे पता चलेगा. क्या तुलसी उसे बचा पाएगी या परिवार में मातम छा जाएगा?
क्या होगा आगे?
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' इन दिनों तुलसी का परिवार मुन्नी और रितिक का शादी की तैयारियां कर रहा है. इसी बीच एक बड़ा तूफान परिवार में आने वाला है. एपिसोड में दिखाया जाएगा करण और नंदिनी किसी बात पर बहस कर रहे हैं. दोनों में इतनी दूरियां बढ़ चुकी हैं कि बात अब तलाक तक पहुंचती दिख रही है. हालांकि अभी तक ये साफ नहीं किया गया है कि दोनों के बीच की इस अनबन की वजह क्या है. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि करण और नंदनी की तलाक की बात उनकी बेटी समायरा के सामने खुल जाती है. जिसके बाद वह जान देने की कोशिश करती है. वह छत पर चढ़ कर कूदने जा रही होती है, पूरा परिवार उसे रोकने की कोशिश करता दिखता है.
क्या समायरा को बचाएंगी तुलसी?
आने वाले एपिसोड में देखना होगा कि क्या तुलसी, समायरा को बचा पाती है या फिर परिवार में मातम छा जाता है. अगर समायरा कूद जाती है तो शो का ट्रैक क्या होगा, इसे लेकर भी दर्शक उत्सुक है. क्या करण और नंदिनी, समायरा के लिए अपने बीच के अनबन को भूल जाएंगे? ये सब आगे वाले हफ्ते में साफ होगा.