कुनिका सदानंद ने बताई इंडस्ट्री की सच्चाई, बताया क्यों हो रहा नए टीवी एक्टर्स के पेमेंट में देरी 

एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने टीवी एक्टर्स की पेमेंट में देरी पर रिएक्शन दिया और बताया कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है और इसकी वजह क्या है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कुनिका सदानंद ने नए टीवी एक्टर्स को देरी से मिलने वाली पेमेंट पर की बात
नई दिल्ली:

कुनिका सदानंद ने नए टीवी एक्टर्स के पेमेंट में हो रही देरी के मुद्दे पर खुलकर बात की है. ‘बिग बॉस 19' की पूर्व कंटेस्टेंट कुनिका ने कहा कि यह समस्या कई सालों से चली आ रही है और नए कलाकारों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है. आईएएनएस से खास बातचीत में कुनिका सदानंद ने बताया कि टीवी इंडस्ट्री में तेजी आने के बाद से पेमेंट अक्सर 45 से 90 दिनों तक लेट हो जाता है. उन्होंने इसकी मुख्य वजह भी बताई. कुनिका ने कहा, “चैनलों को एडवरटाइजर से पैसे देर से मिलते हैं. फिर चैनल प्रोड्यूसर को पैसे देते हैं. इस पूरे कॉर्पोरेट सिस्टम की वजह से देरी होती है. पैसा पहले एडवरटाइजर से चैनल के पास, फिर चैनल से प्रोड्यूसर के पास जाता है. इसलिए स्वाभाविक रूप से देरी हो जाती है.”

कुनिका सदानंद ने दिया सुझाव

अभिनेत्री ने इस समस्या का एक व्यावहारिक समाधान भी सुझाया. उन्होंने कहा कि नए कलाकारों को अपनी फीस थोड़ी ज्यादा तय करनी चाहिए, लेकिन इसमें भी दिक्कत है, क्योंकि थोड़ी ज्यादा फीस मांगने पर प्रोड्यूसर दूसरे कलाकार को चुन सकते हैं. कुनिका ने आगे कहा, “हर कलाकार की जिंदगी में एक बफर सिस्टम होना चाहिए, लेकिन यह हर समय मुमकिन नहीं होता. यह एक बहुत गंभीर समस्या है.” उन्होंने बड़े प्रोडक्शन हाउस जैसे बालाजी की तारीफ करते हुए कहा कि उनके पास पर्याप्त रिजर्व फंड होता है, इसलिए उनसे समय पर पेमेंट की उम्मीद की जा सकती है. 

ये भी पढ़ें- गौहर खान की बहन है ये एक्ट्रेस, पाकिस्तानी बिजनेसमैन से की शादी, अब एक्टिंग की दुनिया से हुईं दूर

टीवी इंडस्ट्री में उठता रहा है देरी से पेमेंट का मुद्दा

यह पहली बार नहीं है जब टीवी इंडस्ट्री में पेमेंट देरी का मुद्दा उठा है. इससे पहले वरुण बडोला और अर्जुन बिजलानी भी इस समस्या पर खुलकर बोल चुके हैं. कुनिका सदानंद का कहना है कि छोटे और नए कलाकारों को परेशानियों सामना करना पड़ता है. टीवी इंडस्ट्री में काम करने वाले कलाकारों के लिए समय पर भुगतान सुनिश्चित करना एक बड़ी चुनौती बनी हुई है. कुनिका ने उम्मीद जताई कि प्रोड्यूसर्स और चैनल इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करेंगे ताकि नए कलाकारों को आर्थिक परेशानी न झेलनी पड़े.

Advertisement

ये भी पढ़ें- काजोल के क्रश की 6 फोटो, लगातार 14 फिल्में दी थीं फ्लॉप, फिर भी है 2,700 करोड़ नेटवर्थ

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Jabalpur Cruise Accident: जबलपुर डैम हादसे का सच मिल गया? | NDTV India | Madhya Pradesh News