कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर और कृष्णा अभिषेक ने होली पर सुनाई इतनी बोरिंग शायरी, सिर पीटने लगीं अर्चना पूरन सिंह

होली पर कपिल शर्मा और उनकी टीम यानी सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और अर्चना पूरन सिंह का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह बहुत ही फनी अंदाज में होली की बधाई दे रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कपिल शर्मा और उनकी टीम ने होली पर क्यों किया बोर
नई दिल्ली:

कपिल शर्मा को कॉमेडी का किंग कहा जाता है. फिर उनके साथ कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और सुनील ग्रोवर जैसे कॉमेडियंस की टीम है. इन लोगों से होली के मौके पर उम्मीद की जाता है कि वह कुछ मजेदार शायरी कहेंगे और माहौल को और ज्यादा रंगीन नहीं बनाएंगे. लेकिन होली के मौके पर कपिल शर्मा ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. जिसमें उनके टीम के सभी लोग कुछ ना कुछ तुकबंदी करते नजर आ रहे हैं. लेकिन अर्चना पूरन सिंह को उनकी तुकबंदी कतई पसंद नहीं आती. अर्चना पूरन सिंह कपिल शर्मा से कुछ कहने के लिए इशारा करती हैं. कॉमेडी किंग शुरुआत तो अच्छी करते हैं, लेकिन आखिर में अपने साथियों जैसा हाल ही करते हैं.

कपिल शर्मा ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा है, 'अब नहीं लेनी पड़ेगी हंसी की गोली. आप सबको हमारी तरफ से हैप्पी होली. द ग्रेट इंडियन कपिल शो 30 मार्च से हर शनिवार रात आठ बजे सिर्फ नेटफ्लिक्स पर.' वीडियो में सबसे पहले सुनील ग्रोवर शायरी करते हैं और कहते हैं, 'अब मेरे पे रंग ना डालना, मैंने बनिया धोली, हैप्पी होली हैप्पी होली.' उसके बाद बारी आती है कृष्णा अभिषेक की, 'सुबह यह बंदा जैकेट में बैठा है, शाम को पहनेगा चोली, हैप्पी होली, हैप्पी होली.'

कपिल शर्मा और उनकी टीम के सब लोगों से जब अर्चना पूरन सिंह थक जाती हैं तो वह कपिल शर्मा से कुछ अच्छा सुनाने के लिए कहती हैं. इस पर कपिल शर्मा कहते हैं, 'अब कहती है प्यार नहीं तुमसे, पहले क्यों नहीं बोली, हैप्पी होली, हैप्पी होली.' लेकिन यह तुकबंदी वाली शायरी भी अर्चना पूरन सिंह का दिल जीत नहीं पाती है और वह सिर पीट लेती हैं. बेशक यह कपिल शर्मा और उनकी टीम की होली पर हंसी ठिठोली थी. लेकिन 30 मार्च से शुरू हो रहे कपिल शर्मा शो में जरूर जमकर ठहाके लगेंगे. फिर सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मी की जुगलबंदी एक अरसे बाद देखने को मिलेगी.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon | Iran Israel War: ईरानी जहाज पर Trump ने कैसे किया कब्जा?
Topics mentioned in this article