उड़े हुए बाल और देसी लुक, शोहरत मिलने से पहले ऐसे दिखते थे कपिल शर्मा, अब हीरो बनकर कर रहे फिल्म

कपिल शर्मा आज फिट एंड स्मार्ट नजर आते हैं, लेकिन सालों पहले वह ऐसे नहीं दिखते थे. उड़े हुए बाल और देसी लुक में उन्हें पहचानना बहुत मुश्किल होगा. वीडियो देख कर बताइए क्या आप कपिल को पहचान पाए?

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
उड़े हुए बाल, मुरझाया चेहरा, कभी ऐसे दिखते थे कपिल शर्मा

छोटे पर्दे के कॉमेडी किंग कहे जाने वाले कपिल शर्मा की शोहरत आज सिर्फ इंडिया में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में है. अपनी मेहनत और कॉमेडी टैलेंट के दम पर कपिल ने वो हासिल किया जो करने का सपना तो लाखों-करोड़ों लोग देखते हैं, लेकिन हर कोई कर नहीं पाता. इतना ही नहीं पंजाब के अमृतसर से आया एक आम सा लड़का अब काफी डैशिंग भी हो गया है. वक्त के साथ कपिल का अंदाज इतना बदला है कि अब वो सिर्फ लोगों को हंसाने तक ही सीमित नहीं है बल्कि उनका ट्रांसफॉर्मेशन और हैंडसम लुक भी लोगों के बीच सुर्खियां बटोरने लगा है.

कपिल का ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस हैरान

अगर आप कपिल शर्मा की पुरानी वीडियो और फोटोज देखेंगे तो आपको उनके लुक में बदलाव साफ नजर आएगा. कॉमेडियन के तब और अब वाले फोटो वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. जैसे हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कपिल के लुक के साथ उनकी पूरी जर्नी दिखाई गई है. जो काफी इंस्पायरिंग है. आप भी देखें.

उड़े हुए बाल और कांपते हाथ...

साल 2007 में कपिल ने ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज सीजन 3' जीतकर अपनी कामयाबी की सीढ़ी पर पहला कदम रखा. आप वीडियो में देखेंगे कि इस समय पर कपिल का हुलिया बिल्कुल अलग था. उनके सिर के बाल उड़े हुए थे, चेहरे पर एक डर और नर्वसनेस थी. लेकिन ये शो जितने के बाद कपिल ने धीरे-धीरे अपने लुक में बदलाव किया. 2012 में आए कॉमेडी शो ‘कॉमेडी सर्कस' में एक्टर ने अपने बालों में ट्रांसप्लांट करवा लिया था और फिर 2013 में कपिल के हाथ वो शो लगा जिसने उनकी जिंदगी की पलट दी.

Advertisement

फिल्में हुईं फ्लॉप, बंद हुआ शो...डिप्रेशन में चले गए थे कपिल

2013 में कपिल ने अपने नाम से एक शो लॉन्च किया ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल'. इस शो से कपिल ना सिर्फ कॉमेडी के लिए फेमस हुए बल्कि, स्मार्टनेस की वजह से भी चर्चा में आ गए. उन्होंने खुद को इतना ग्रूम कर लिया कि फिर वो हीरो भी बने. साल 2015 में कपिल की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं' रिलीज हुई. इसके बाद 'फिरंगी' और 'ज्विगाटो' भी रिलीज हुई जो बुरी तरह पिटी. ये कपिल के करियर का डाउनफॉल था, एक्टर का शो भी बंद हो गया और वो डिप्रेशन में चले गए. इस दौरान कपिल का वजन भी काफी बढ़ गया था. लेकिन अब एक्टर ने खुद को फिर से काफी फिट कर लिया है. इन दिनों एक्टर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में नजर आ रहे हैं.

Featured Video Of The Day
BIG BREAKING | Bahrain में Iran का हमला, बड़े धमाके में तेल रिफाइनरी को पहुंचा भारी नुकसान