दूरदर्शन की रामायण के लक्ष्मण ने बताया- ओबामा भी हैं हनुमान जी के मुरीद, हनुमान जयंती पर बताई प्रभु की अद्भुत खूबियां

Doordarshan Ramayan: रामानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाकर फेमस हुए एक्टर सुनील लहरी ने हनुमान जयंती पर प्रभु की अद्भुत खूबियां गिनाईं. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
हनुमान जयंती पर दूरदर्शन की रामायण के लक्ष्मण ने शेयर किया पोस्ट
नई दिल्ली:

चैत्र मास के पूर्णिमा को हर साल हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई जाती है. यह दिन पवनपुत्र हनुमान के जन्म का प्रतीक है. इस खास मौके पर रामायण सीरियल में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले मशहूर अभिनेता सुनील लहरी ने सभी देशवासियों को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दी हैं. सुनील लहरी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की. इसमें उन्होंने बजरंग बली के जयकारे लगाते हुए कहते हैं, "जय बजरंग बली! आप सभी को हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई."

हनुमान जयंती पर रामायण के लक्ष्मण ने दी शुभकामनाएं

उन्होंने बताया कि हनुमान जयंती के मौके पर गुरुवार सुबह वे संकट मोचन हनुमान मंदिर गए थे. वहां उन्होंने पूरे विश्व की खुशहाली की प्रार्थना की. उन्होंने कहा, "मैं सुबह मुंबई में स्थित प्रसिद्ध संकट मोचन हर्ता दीक्षा पुरी हनुमान मंदिर गया था. वहां पर मैंने प्रभु से देश-दुनिया में जो संकट चल रहा है, उसे खत्म करने की प्रार्थना की क्योंकि हनुमान जी ही एकमात्र ऐसे भगवान हैं जो हर समस्या का समाधान करते हैं. मुझे पूरी उम्मीद है कि मेरी प्रार्थनाओं का जवाब मिलेगा और हम इस मुश्किल से निकल आएंगे."

सुनील लहरी ने बताया बराक ओबामा को था पसंद

वीडियो में सुनील लहरी ने हनुमान जी की खूबियों का जिक्र भी किया. उन्होंने बताया कि हनुमान जी को छोटे बच्चे से लेकर बड़े-बड़े लोग तक पूजते हैं. यहां तक कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा भी उन्हें पसंद करते हैं. अभिनेता ने हनुमान जी को मजबूत शरीर, मासूम चेहरा, बुद्धिमान, शक्तिशाली और चतुर बताया. वे बोले, "हनुमान जी में ऐसी खूबियां हैं जो उन्हें अनोखा बनाती हैं." अंत में सुनील लहरी ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा, "हनुमान जयंती पर मैं आपको बधाई देता हूं. आप सभी खुश, प्रसन्न और स्वस्थ रहें. जय श्री राम." उन्होंने वीडियो पोस्ट कर हनुमान जयंती की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "सभी को हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं. संकट मोचन हनुमान जी से उनके जन्मदिवस पर प्रार्थना है कि जो संकट इस समय दुनिया में आया है उसे जल्द से जल्द समाप्त करें. जय श्री राम." 

Advertisement
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Raghav Chadha Quits AAP: राघव के मुद्दे पर जब बीच डिबेट आपा खो बैठे AAP प्रवक्ता! | Sucherita Kukreti
Topics mentioned in this article