टीवी की डॉ. इशिता भल्ला के पति की 10 तस्वीरें, एक-एक तस्वीर में दिखती है कपल की खूबसूरत केमिस्ट्री

दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक दहिया दिखने में किसी बॉलीवुड स्टार्स से जरा भी कम नहीं हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Divyanka Tripathi husband 10 Photos: टीवी की डॉ. इशिता भल्ला के पति की 10 तस्वीरें
नई दिल्ली:

टीवी की स्टार एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी को तो आप जानते ही होंगे. दिव्यांका सबसे पॉपुलर टीवी शो 'ये हैं मोहब्बतें' हैं में डॉक्टर इशिता भल्ला के रोल में दिखी  थीं, जो घर-घर पॉपुलर हुआ. इससे पहले उन्हें कई टीवी रियलिटी शो और डेली सोप में देखा गया था. दिव्यांका ने एक दो फिल्में और कुछ वेब-सीरीज में भी काम किया है. टीवी शो ये हैं मोहब्बतें के दौरान (2016)  उन्होंने टीवी एक्टर विवेक दहिया से शादी रचा ली थी. विवेक को हम कयामत की रात,ये हैं मोहब्बतें और नच बलिए जैसे शो से जानते हैं. आइए देखते हैं दिव्यांका त्रिपाठी के स्टार हसबैंड विवेक इन 10 यादगार तस्वीरों को.

विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी दोनों ही 40 साल के हैं. बस एक्ट्रेस पति से एक महीने छोटी हैं.



विवेक ने साल 2013 में आए टीवी शो ये है आशिकी में देवेश के रोल से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी.
 

Advertisement

इसके बाद साल 2014 में उन्हें एक वीर की अरदास-वीरा में एसीपी राजवीर ठाकुर के रोल से पहचान मिली.
 

Advertisement

विवेक को पत्नी दिव्यांका के सबसे हिट शो ये हैं मोहब्बतें  में इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह के रोल में देखा गया था.
 

इसी शो के दौरान दिव्यांका और विवेक के बीच नजदीकियां बढ़ीं और शो के दौरान ही कपल ने शादी रचा ली थी.
 

Advertisement

विवेक ने साल 2017 में नच बलिए 8 में पत्नी दिव्यांका संग पार्टिसिपेट किया था और इनकी जोड़ी ने जीत हासिल की थी.
 

Advertisement


इसके बाद विवेक कयामत की रात और झलक दिखला जा में भी नजर आए थे. फिर उन्होंने वेब-सीरीज में काम किया.
 

विवेक स्टेज ऑफ सीज-21/11 (2021) और पवित्र रिश्ता (2022) जैसी वेब-सीरीज में अहम रोल कर चुके हैं.

 

पिछली बार विवेक 2023 में फिल्म चल जिंदगी में नजर आए थे और उसके बाद से वह सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं.
 

विवेक-दिव्यांका सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं. कपल अपने वेकेशन और फॉरेन ट्रिप की कई तस्वीरें और वीडियो भी शेयर कर चुका है. 





 

Featured Video Of The Day
CM Yogi की मां को गाली, डिबेट में डिफेंड करने लगे Anurag Bhadauria फिर जो हुआ... | Teen Ka Tarkash