दीपिका कक्कड़ की सास ने कही ऐसी बात कि आंसू रोक नहीं पाई एक्ट्रेस, बहू-बेटे के रिश्ते पर बोली- मैंने ऐसा...

दीपिका कक्कड़ का ये व्लॉग यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है. किसी ने नहीं सोचा होगा कि दीपिका की सास उनके और शोएब के रिश्ते को लेकर ये सोच रखती हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दीपिका कक्कड़ और उनकी सास के बीच इमोशनल मोमेंट वायरल
Social Media
नई दिल्ली:

कलर्स के पॉपुलर शो ससुराल सिमर का एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और उनके पति शोएब इब्राहिम इन दिनों परिवार के साथ राजस्थान में छुट्टियां मना रहे हैं. इस दौरान दीपिका ने एक व्लॉग शेयर किया, जिसमें सासू मां के साथ उनका दिल छू लेने वाला पल सभी के सामने आया. दोनों ने एक-दूसरे के प्रति गहरा प्यार और सम्मान जताया, जिससे एक भावुक सा माहौल बन गया और आंसू छलक पड़े. व्लॉग में दीपिका ने बताया कि शोएब की मां ने उन्हें कितने खुले दिल से अपनाया. उन्होंने कहा कि सासू मां अपने बेटे के लिए इतना प्यार रखती हैं कि उनकी खुशी के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती हैं. दोनों ने मिलकर रिश्ते में आई किसी भी दूरी को प्यार से खत्म किया और परिवार की सहमति से आगे बढ़े. दीपिका ने कहा कि भगवान की मेहरबानी से अब तक कोई परेशानी नहीं आई.

सासू मां भी हुईं इमोशनल

चाय के साथ बातचीत के दौरान शोएब की मां इमोशनल हो उठीं. उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी दीपिका और शोएब जैसा प्यार कहीं नहीं देखा. इस सब के बीच शोएब ने कहा कि किसी मर्द की जिंदगी में मां और बीवी दोनों की बहुत बड़ी जगह होती है. दोनों के लिए उतना ही प्यार और हक है, जितना खुदा ने दिया है.

सास-बहू के छलके आंसू

इसके बाद दीपिका और उनकी सासू मां दोनों रो पड़ीं. दीपिका ने आगे कहा कि असली खूबसूरती अंदर की खुशी से आती है, जो चेहरे पर खुद-ब-खुद नजर आती है. परिवार की खुशी देखकर ही उन्हें सच्ची शांति और सुकून मिलता है. उनका बस यही चाहत है कि सब खुश रहें, इससे बड़ा कोई मकसद नहीं.

कैसे शुरू हुई थी दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की लव स्टोरी

दीपिका और शोएब की मुलाकात टीवी सीरियल ‘ससुराल सिमर का' के सेट पर हुई थी. दीपिका की पहली शादी 2009 में रौनक सैमसन से हुई, जो 2015 में खत्म हो गई. शोएब से 2013 में डेटिंग शुरू हुई, 2017 में ‘नच बलिए' के दौरान प्रपोजल हुआ और 2018 में निकाह. इस शादी के लिए दीपिका ने इस्लाम कबूल किया और फैजा नाम अपनाया. सासू मां ने इस रिश्ते को पूरी तरह स्वीकार कर खूब प्यार दिया, जो आज भी दोनों के बीच मजबूत बंधन है.

Featured Video Of The Day
Giriraj Singh EXCLUSIVE: Trump Tariff पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, विपक्ष पर ये क्या बोले?