कैंसर से जूझ रहीं दीपिका कक्कड़ का छलका दर्द, 1.3 सेमी का सिस्ट आने पर कहा- अब मैं शायद...

ससुराल सिमर का एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ पिछले साल से हेल्थ से जुड़ी दिक्कतों का सामना कर रही हैं. उन्हें 2025 में लिवर कैंसर का पता चला था और ट्यूमर निकालने के लिए उनकी सर्जरी हुई थी. इसके बाद पिछले महीने फिर से उनके लिवर में 1.3 सेमी का सिस्ट होने का पता चला.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कैंसर से जंग लड़ रही हैं दीपिका कक्कड़

ससुराल सिमर का एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ पिछले साल से हेल्थ से जुड़ी दिक्कतों का सामना कर रही हैं. उन्हें 2025 में लिवर कैंसर का पता चला था और ट्यूमर निकालने के लिए उनकी सर्जरी हुई थी. इसके बाद पिछले महीने फिर से उनके लिवर में 1.3 सेमी का सिस्ट होने का पता चला. इस झटके ने उन्हें हिलाकर रख दिया है, और वह अभी इस स्थिति से निपटने की कोशिश कर रही हैं. दीपिका अपने फैंस को अपनी जिंदगी के बारे में अपडेट देती रहती हैं. हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर एक नया व्लॉग शेयर करते हुए उन्होंने अपनी हेल्थ से जुड़ी परेशानियों और अपने अनुभव पर बात की. दीपिका ने अपनी हेल्थ के बारे में खुलकर बात की और बताया कि वह परेशान महसूस कर रही हैं.

व्लॉग पर भी असर

व्लॉग में उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि महिलाएं अपने शरीर में इतने सारे बदलावों के बावजूद भी कितनी मजबूती से सब कुछ मैनेज करती हैं. अपने वीडियो में दीपिका ने बताया कि उन्होंने पिछले कुछ दिनों में कई क्लिप शूट किए लेकिन वह अपना व्लॉग नहीं बना सकीं क्योंकि वह सिस्ट के दोबारा होने से बहुत ज्यादा प्रभावित हैं.

‘मैं थोड़ा सा घबरा गई हूं'

उन्होंने कहा, "ऐसे कोई रीजन नहीं है, मतलब मैं अगर सच में आपको बोलूं तो मेरे जो ये रिकरेन्स हुआ है…वो छोटा सिस्ट जो 1.3 cm का आया है, उसके बाद मैं थोड़ी हिल गई हूं. इसने मुझे हिला दिया है, मैं थोड़ा सा घबरा गई हूं कि ऐसा क्यों हुआ". दीपिका ने उन महिलाओं की तारीफ की जो हार्मोनल बदलावों और दूसरी दिक्कतों के बावजूद जिंदगी में सब कुछ संभाल लेती हैं.

यह भी पढ़ें: मौत की गुत्थी, लाडला कनेक्शन और एक जैसी किस्मत! दिव्या भारती-श्रीदेवी के बीच ऐसे खौफनाक संयोग, जिनके जवाब आज तक नहीं मिले

Advertisement

उन्होंने कहा, "अभी बहुत कुछ चल रहा है. इस दौरान मैं बाहर भी निकली, कई लोगों से बात की, और कई बातचीत की. एक बात जो मैंने सच में महसूस की है, वह यह है कि औरतें हमारी सोच से कहीं ज्यादा मजबूत होती हैं. हमारा शरीर बहुत पेचीदा होता है, फिर भी हम रोजमर्रा की जिंदगी में सब कुछ संभाल लेती हैं और यह बात अपने आप में तारीफ के काबिल है. हार्मोनल बदलावों और पीरियड्स से लेकर जिदगी के अलग-अलग पड़ावों तक, हमारे शरीर को बहुत कुछ झेलना पड़ता है. मूड स्विंग्स, स्किन की दिक्कतें, बालों का झड़ना और भी बहुत कुछ. इन सबके बावजूद, हम सब कुछ संभालती रहती हैं और अपनी जिंदगी को आराम से जीती रहती हैं.”

बेटे का नहीं रख पाती ध्यान

​दीपिका ने आगे कहा कि वह अपने बेटे को ज्यादा समय नहीं दे पा रही हैं, क्योंकि जिन दिनों वह थकी हुई होती हैं, तो सो जाती हैं. उन्होंने कहा, "साथ ही कभी-कभी मुझे लगता है कि मैं अब शायद रुहान को उतना समय नहीं दे पा रही हूं या उसकी देखभाल उस तरह से नहीं कर पा रही हूं, जैसा मैं चाहती हूं. कुछ दिन ऐसे होते हैं जब मैं इतनी थकी हुई महसूस करती हूं कि बस सो जाती हूं, और अगर मैं अस्पताल में होती हूं, तो मैं उसके साथ बिल्कुल भी नहीं रह पाती".

Advertisement
Featured Video Of The Day
Raghav Chadha New Video: राघव चड्ढा के 3 मिनट के नए वीडियो में चौंकाने वाले खुलासे