टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने हाल ही में अपने पति शाहनवाज शेख और बेटे जॉय के साथ रमजान मनाते हुए कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं. इन फोटोज में देवोलीना का परिवार इफ्तार की तैयारी करते नजर आ रहा है, जहां टेबल पर मिल्क शेक, फल और पराठे रखे हुए हैं. कैप्शन में देवोलीना ने लिखा कि इस बार रमजान उनके लिए कुछ खास है, जिसमें ज्यादा काइंडनेस, प्यार और एक-दूसरे के साथ होने की फीलिंग महसूस हो रही है. इन तस्वीरों को देखते ही सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने उन्हें क्रिटिसाइज करना शुरू कर दिया.
एक फोटो में देवोलीना टी-शर्ट में दिख रही हैं, जबकि दूसरी में स्लीवलेस ड्रेस पहने हुए. कई लोगों ने उनके कपड़ों और बैठने के अंदाज पर आपत्ति जताई. कुछ कमेंट्स में कहा गया कि रमजान के दौरान इस्लामी पोशाक पहनना चाहिए था, या “अदब से बैठतीं तो बेहतर होता”. एक यूजर ने लिखा कि अगर इस्लाम को फॉलो कर रही हैं तो पूरी तरह फॉलो करें.
इसके अलावा तस्वीरों में घर के बैकग्राउंड में दिख रहे मंदिर को देखकर भी कुछ लोगों ने अजीब सवाल पूछे. एक कमेंट में पूछा गया कि “मंदिर के नीचे अलमारी में क्या रखती हो?” कुछ ने उनके इंटरफेथ मैरिज पर फिर से ताने मारे और पति के धर्म के बारे में सवाल किए.
देवोलीना ने जिम ट्रेनर शाहनवाज से की थी शादी
दरअसल, देवोलीना ने 14 दिसंबर 2022 को जिम ट्रेनर शाहनवाज से कोर्ट मैरिज की थी. दोनों ने दो साल डेटिंग के बाद शादी रचाई और बाद में मुंबई में लोनावला में पार्टी भी की. शादी के बाद भी दोनों एक-दूसरे के त्योहारों का सम्मान करते हैं और साथ मनाते हैं. देवोलीना हिंदू परंपराओं को फॉलो करती हैं, जबकि शाहनवाज मुस्लिम हैं.
18 दिसंबर 2024 को देवोलीना ने बेटे जॉय को जन्म दिया. शादी के समय भी लोगों ने बच्चे के धर्म को लेकर सवाल किए थे, जिस पर देवोलीना ने करारा जवाब दिया था. उन्होंने कहा था कि बच्चा उनका है, उसका धर्म और नियम भी वे खुद तय करेंगी, और ऐसे में बेहतर है कि लोग अनाथालय से बच्चा गोद लें और अपना पसंदीदा नाम-धर्म दें.