दीपिका सिंह ने जंगल में किया ऐसा डांस, मजाक उड़ाने वाले भी करने लगे तारीफ, बोले- अब तक बेवकूफ बना रही थी

‘दीया और बाती हम’ में संध्या बींदणी का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाली दीपिका सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनका नया डांस वीडियो है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दीपिका सिंह ने जंगल में किया डांस

‘दीया और बाती हम' में संध्या बींदणी का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाली दीपिका सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनका नया डांस वीडियो है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कभी अपने डांस स्टेप्स के कारण ट्रोल होने वाली दीपिका ने अब साड़ी पहन जंगल के बीच ऐसा क्लासिकल डांस किया है कि फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे. वीडियो में उनकी ग्रेस, एक्सप्रेशन्स और मूव्स ने लोगों का दिल जीत लिया है. दीपिका सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया है. इसमें वह सुमेध के गाए भक्ति गीत ‘तुलसी' पर क्लासिकल डांस करती नजर आ रही हैं. गाने में तुलसी मां की भक्ति दिखाई गई है और दीपिका ने उसी भाव को बेहद खूबसूरती से अपने डांस में उतारा है. साड़ी में उनका लुक और नेचुरल लोकेशन ने वीडियो को और खास बना दिया है.

दीपिका के डांस पर फैंस के रिएक्शन 

दिलचस्प बात यह है कि जो लोग पहले उनके डांस को लेकर मजाक उड़ाते थे, वही अब उनकी तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “बहुत सुंदर डांस है, लगता है बचपन से तैयारी की है.” दूसरे ने कमेंट किया, “एकदम मोरनी लग रही हो.” वहीं किसी ने लिखा, “वाह, कितना ग्रेसफुल और प्यारा है.” एक और ने लिखा, “ये तो ठीक ठाक डांस कर लेती है. ये क्या अब तक हमें बेवकूफ बना रही थी.” फैंस उनके एक्सप्रेशन्स और आत्मविश्वास की भी सराहना कर रहे हैं.

हालांकि दीपिका के लिए डांस हमेशा आसान सफर नहीं रहा. पहले भी वह अपने अतरंगी डांस स्टेप्स के कारण ट्रोल हो चुकी हैं. एक बार रिप्ड जीन्स में डांस करते समय वह गिरते-गिरते बची थीं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनका काफी मजाक बना था. लेकिन दीपिका ने आलोचनाओं को नकारात्मक रूप से लेने के बजाय खुद में सुधार किया.

मंगल लक्ष्मी में आ रही नजर 

करियर की बात करें तो दीपिका फिलहाल टीवी शो ‘मंगल लक्ष्मी' में नजर आ रही हैं. उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत ‘दीया और बाती हम' से की थी और उसी से वह मशहूर हुईं. कम ही लोग जानते हैं कि दीपिका ओडिसी डांस में ट्रेंड हैं और उनके पास ओडिसी विशारद की डिग्री भी है. अब उनका यह नया वीडियो साबित करता है कि मेहनत और लगन से ट्रोलिंग का जवाब भी तालियों से दिया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: सेना में हुआ रिजेक्ट, तो बन गया दर्जी, 20 की उम्र में उठाई पत्नी की अर्थी, फिर सिनेमा में हुई एंट्री और बन गया कॉमेडी का बाप

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bangladesh News: हसीना के बाद पहला चुनाव! बांग्लादेश में हिंदू डर क्यों रहे? | Sheikh Hasina