Deepika Singh Dance Video: दीपिका सिंह ने किया माधुरी दीक्षित के ‘डोला रे डोला’ गाने पर ऐसा डांस, ट्रोल नहीं फैंस कर रहे तारीफ, कहा- बहुत ही सुंदर

दीपिका सिंह का ‘मंगल लक्ष्मी’ में अनोखा अंदाज देखने को मिला, जिसमें वह आंखों पर पट्टी बांधकर ‘डोला रे डोला’ गाने पर जलवा दिखाया. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दीपिका सिंह ने किया ‘डोला रे डोला’ गाने पर डांस
नई दिल्ली:

एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने हाल ही में अपने मौजूदा शो 'मंगल लक्ष्मी' के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन की एक फिल्म के सुपरहिट 'डोला रे डोला' गाने पर आंखों पर पट्टी बांधकर अनोखे अंदाज में डांस किया. एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल, इस्टाग्राम पर शूट के 'बिहाइंड-द-सीन्स' (शूट के दौरान के पल) की कुछ लम्हें शेयर कीं. इसको लेकर उन्होंने कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए, जिनमें वह आंखों पर पट्टी बांधकर डांस करती हुई नजर आ रही हैं. इसी के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “डोला रे डोला ब्लाइंडफोल्डेड टास्क की कोरियोग्राफी, आज के एपिसोड से!”

दीपिका सिंह के डांस ने किया फैंस को इम्प्रेस

दीपिका द्वारा शेयर किए गए वीडियो में, एक्ट्रेस को लाल, गुलाबी और पीले रंगों वाले एक चमकीले और भारी कढ़ाई वाले पारंपरिक लहंगे में देखा जा सकता है. इसके साथ उन्होंने बारीकी से डिजाइन की गई चोली और दुपट्टा पहना है. उन्होंने अपने लुक को चोकर, कई लेयर वाले हार, चूड़ियों और झुमकों से सजाया है, जो कि उनके लुक को काफी सूट कर रहा है. 

दीपिका ने संध्या राठी का किरदार निभाया था, जो एक आईपीएस अधिकारी बनने का सपना देखती है और साथ ही अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी निभाती है. शो की कहानी उसके आईपीएस अधिकारी बनने के सपने के इर्द-गिर्द घूमती है, जबकि उसकी शादी एक ऐसे व्यक्ति से हो जाती है, जो पेशे से 'हलवाई' होता है और जिसने कोई खास पढ़ाई-लिखाई नहीं की हुई है.

Advertisement

मंगल लक्ष्मी में नजर आ रही हैं दीपिका सिंह

कम पढ़े-लिखे होने के बावजूद संध्या का पति अपनी पत्नी को समझता है. उसके सपने और काबिलीयत का कद्र करते हुए, तमाम मुश्किलों के बावजूद उसे पूरा करने में उसकी हर कदम पर मदद करता है.  'दिया और बाती हम' के बाद पिछले कुछ सालों में, दीपिका एकता कपूर के शो 'कवच, महाशिवरात्रि' और अन्य टेलीविजन प्रोजेक्ट्स में भी नजर आ चुकी हैं. फिलहाल, वह 'मंगल लक्ष्मी' शो में एक अहम किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं. 

दीपिका सिंह की पर्सनल लाइफ के बारे में

अभिनेत्री की निजी जिंदगी की बात करें तो, दीपिका सिंह ने 'दिया और बाती हम' के डायरेक्टर रोहित राज गोयल से शादी की है, और इस कपल का एक बेटा है, जिसका नाम सोहम है. एक्टिंग के अलावा, वह पिछले कुछ सालों से पूरे जुनून के साथ ओडिसी डांस भी सीख रही हैं. इसी के साथ दीपिका सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- प्रोड्यूसर पैसा लगाने को नहीं थे तैयार, पत्नी के गहने बेचकर बनाई फिल्म, बेड पर थे निर्माता तब मिला ऑस्कर

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
HC on Bhojshala ASI Survey: भोजशाला पर भिड़े मुस्लिम नेता, 'बगैर सबूत के हुआ फैसला!' | MP News