दीपिका सिंह ने माधुरी दीक्षित के गाने पर धक धक गर्ल के सामने किया ऐसा डांस, पहली बार यूजर्स ने की तारीफ, बोले- इसे तो डांस आता है

दीपिका सिंह का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे बहुत ही शानदार डांस कर रही हैं, माधुरी के सामने दीपिका के डांस को देख लोग हैरान रह गए हैं और कहने लगे हैं कि दीपिका जानबूझकर व्यूज के लिए अपने रील्स में बुरा डांस करती हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
दीपिका सिंह ने माधुरी के सामने किया डांस
नई दिल्ली:

पॉपुलर सीरियल ‘दीया और बाती' से घर-घर में संध्या बनकर पहचान बनाने वालीं एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने हाल ही में सीरियल ‘मंगल लक्ष्मी' से छोटे पर्दे फिर से वापसी की है. एक लंबे ब्रेक के बाद दीपिका फिर से टीवी पर लौटीं हैं. बीते दिनों दीपिका अपने इस शो के प्रमोशन के लिए डांस रियलिटी शो डांस दीवाने के सेट पर पहुंची. दीपिका ने यहां एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के सामने उनके ही सुपरहिट गाने पर डांस किया, जिसे देख धक-धक गर्ल काफी इंप्रेस हुईं.

‘मंगल' वाले लुक में दिखीं दीपिका

दीपिका सिंह शो मंगल लक्ष्मी में मंगल नाम की महिला का किरदार निभा रही हैं. इस शो का प्रमोशन करने जब वह डांस दीवाने के सेट पर पहुंची तो अपने सीरियल वाले लुक में ही नजर आईं. पीले रंग की बॉर्डर वाली साड़ी के साथ लाल ब्लाउज पहने दीपिका ठीक उसी अंदाज में दिखीं, जिस तरह वह सीरियल मंगल लक्ष्मी में दिखती हैं. दीपिका ने माधुरी दीक्षित के सामने उनके सुपरहिट गाने ‘आचा नच ले' पर डांस किया. दीपिका ने माधुरी के डांस स्टेप्स फॉलो किए.

माधुरी ने बजाई तालियां

दीपिका के डांस को देख माधुरी दीक्षित काफी खुश नजर आती हैं और ताली बजा कर दीपिका का हौसला भी बढ़ाती हैं. सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो देख फैंस भी दीपिका के डांस की खूब तारीफ कर रहे हैं. वहीं कुछ यूजर्स ने कहा कि दीपिका यहां अच्छा डांस कर रही हैं, लेकिन उनके रील्स में वह शायद जानबूझ कर बुरा नाचती हैं. एक यूजर ने लिखा, यहां पर तो अच्छा डांस कर रही है. टिकटॉक पर क्या हो जाता है. दूसरे ने लिखा, ये रील्स पर जानबूझकर गंदा डांस करती ताकि ज्यादा लोग देखें.

Advertisement

Featured Video Of The Day
Iran Struck US Ship in Persian Gulf, Indian Sailors On Board फंस गए. Drone Attack video!