बिग बॉस 17 में नई वाइल्डकार्ड एंट्री, स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट को करेंगी टारगेट, मुनव्वर फारुखी से है नाता!

Bigg Boss 17 Wildcard Entry Promo: बिग बॉस 17 में इस हफ्ते एक और वाइल्ड कार्ड की एंट्री होती दिख रही है, जिसका प्रोमो सामने आया है.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
मुनव्वर फारुखी को टारगेट करेंगी आयशा खान
नई दिल्ली:

Bigg Boss 17 Wildcard Entry Promo: बिग बॉस 17 में मुनव्वर फारुखी इस सीजन के स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट बनकर उभरे हैं. हालांकि इस हफ्ते होस्ट सलमान खान ने उन्हें उनके गेम को लेकर काफी सुनाया है. इसी बीच एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें बिग बॉस 17 के एक और वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री होती हुई नजर आ रही है. जबकि हैरानी की बात यह है कि वह अपने दिल और दिमाग में किसे टारगेट करने आई हैं. इसका खुलासा भी करती हुई नजर आ रही हैं. 

प्रोमो में वह कहती हुई नजर आ रही हैं. कि उनका मुनव्वर फारुखी के साथ रिश्ता रह चुका है. और उनका घर में जाने का मकसद भी उनसे माफी मंगवाना है, जो उन्होंने गलती की है. इस प्रोमो को देखने के बाद लोगों का गुस्सा बढ़ गया है और वह उन्हें ही ट्रोल करते हुए नजर आते दिख रहे हैं. 

एक यूजर ने कमेंट में लिखा, मुनव्वर को एक्सपोज करने आई है. लेकिन सीजन के आखिर में इसका ही मजाक बन जाएगा. दूसरे यूजर ने लिखा, एपिसोड का इंतजार रहेगा. तीसरे यूजर ने लिखा, बस अब मन्नारा के एक बॉयफ्रेंड की एंट्री होना बाकी है. चौथे यूजर ने लिखा, टीआरपी के लिए लाएंगे बिग बॉस 17 में. 

Advertisement

बता दें, बीते कुछ दिनों से आयशा खान, जो कि पेशे से मॉडल हैं. वह मुनव्वर फारुखी पर इल्जाम लगाया था. वहीं कहा कि उन्होंने शो में जाने से कुछ महीने पहले गर्लफ्रेंड नाजिला सिताशी से ब्रेकअप कर लिया था. 
 

Featured Video Of The Day
Child Marriage Free India: बाल विवाह मुक्त भारत की ओर एक कदम | NDTV India