सलमान खान का रजत दलाल से बातचीत में छलका दर्द, बोले- मैं अंदर भी गया हूं और लंबे लंबे समय...

बिग बॉस में वीकेंड का वार अहम रहता है. सलमान खान आते हैं और मजेदार बातें करते हैं. बेशक कंटेस्टेंट की सांसें थमी भी रहती हैं, लेकिन इस बार भाईजान ने कुछ मजेदार बातें भी की.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बिग बॉस 18 में सलमान खान ने कही ये मजेदार बात
नई दिल्ली:

बिग बॉस में जब वीकेंड का वार में सलमान खान आते हैं और अपने बारे में कई जानकारियां भी देते हैं. इसी हंसी-मजाक में वह कुछ ऐसी बातें बता जाते हैं जो मजेदार तो होती ही हैं और उनके फैन्स को भी इस तरह की बातों का इंतजार रहता है. बिग बॉस 18 के इस हफ्ते के वीकेंड का वार में सलमान खान ने रजत दलाल के साथ बात करते हुए कुछ मजेदार बातें बताईं. हुआ यूं कि रजत दलाल और शहजादा धामी में किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई थी. सलमान खान इसी मुद्दे के उठा रहे थे. इसी दौरान जेल जाने की बात हुई. हालांकि जेल जाने की बात को खुलकर तो कहा नहीं गया लेकिन कहा गया अंदर जाने की बात. 

बिग बॉस 18 के वीकेंड का वार में सलमान खान रजत दलाल और शहजादा धामी के बीच की बात को निबटा रहे तो उस भाईजान ने रजत दलाल से कहा कि कभी अंदर गए हो. तो इस पर रजत दलाल ने कहा कि कई बार गया हूं थोड़़े थोड़े समय के लिए गया हूं. इस पर सलमान खान कहते हैं कि मैं अंदर भी गया हूं और लंबे लंबे समय के लिए गया हूं. इस तरह सब ठहाके मारकर हंसने लगते हैं. कुल मिलाकर बिग बॉस का वीकेंड का वार में सलमान खान ने अपने फैन्स के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया. हालांकि मजा उस समय आया जब रजत दलाल को पलटू का टैग मिला.

Featured Video Of The Day
Khan Global Studies में Fire Safety ऑडिट फेल‍! छात्र खतरे में?
Topics mentioned in this article